सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 Executive Producer Rahul Gandhi Career And Known Unknown Facts

1000 करोड़ी फिल्म ‘धुरंधर 2’ से राहुल गांधी का क्या है कनेक्शन? फिल्म बनाने में निभाई अहम भूमिका; जानें कैसे?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 26 Mar 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Movie Dhurandhar 2: बॉलीवुड गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक फिल्म ‘धुरंधर 2’ चर्चा में है। इस फिल्म से राहुल गांधी भी जुड़े हैं। जानिए, कैसे? 

Dhurandhar 2 Executive Producer Rahul Gandhi Career And Known Unknown Facts
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे कलाकारों के अभिनय को सराहा जा रहा है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड छप्परफाड़ कमाई की है। इस फिल्म से राहुल गांधी से जुड़े हैं। आखिर कैसे यह मुमकिन है, यहां जानिए?

Trending Videos


फिल्म ‘धुरंधर 2’ में राहुल गांधी की अहम भूमिका 
राहुल गांधी फिल्म ‘धुरंधर 2’ से बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़े हैं। इस फिल्म से जुड़े राहुल गांधी, कांग्रेस नेता और सांसद नहीं है। यह शख्स बिल्कुल अलग व्यक्ति है, बस इनका नाम राहुल गांधी है। वह लंंबे वक्त से बॉलीवुड फिल्मों में बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर काम कर चुके हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल का वह हिस्सा बने हैं। इसके अलावा भी वह कई चर्चित फिल्मों और सीरीज से जुड़े रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

Dhurandhar 2 Executive Producer Rahul Gandhi Career And Known Unknown Facts
फिल्म 'धुरंधर 2' के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी - फोटो : इंस्टाग्राम@ rahulgandhi9
ये खबर भी पढ़ें: 33 साल पहले भी ‘धुरंधर’ थे राकेश बेदी, सान्याल को नहीं ब्रिगेडियर सूर्यदेव को दी थी खुफिया जानकारी

कई फिल्मों और वेब सीरीज को प्रोड्यूस कर चुके हैं
‘धुरंधर 2’ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी ‘वेदा’ और ‘लकी भास्कर’ जैसी फिल्मों से भी जुड़े रहे हैं। इसके अलावा वह ‘मुंबई डायरीज’, ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’, ‘अधूरा’, ‘रॉकेट बॉयज’, ‘फर्जी’, ‘द फैमिली मैन’, ‘ब्लर’ जैसी वेब सीरीज को भी प्रोड्यूस कर चुके हैं। 

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के सातवें दिन 48.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 623.97 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हो चुका है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,000.41 करोड़ रुपये की कमाई अब तक कर ली है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed