सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ek Din song Khwab Dekhoon release Junaid Khan Sai Pallavi dreamy love song from Arijit Singh

'एक दिन' का गाना 'ख्वाब देखूं' हुआ रिलीज, दिखी जुनैद-साई की केमिस्ट्री, अरिजीत की आवाज के दीवाने हुए फैंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 26 Mar 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Khwab Dekhoon Song: आमिर खान की फिल्म 'एक दिन' का गाना 'ख्वाब देखूं' रिलीज हो गया है। फिल्म के इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।

Ek Din song Khwab Dekhoon release Junaid Khan Sai Pallavi dreamy love song from Arijit Singh
'एक दिन' का गाना 'ख्वाब देखूं' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

'एक दिन' का गाना 'ख्वाब देखूं' कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। इस गाने का संगीत राम संपथ ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

Trending Videos

'ख्वाब देखूं' गाना हुआ रिलीज
आज जुनैद खान और साई पलल्वी की फिल्म 'एक दिन' का गाना 'ख्वाब देखूं' रिलीज हो चुका है। इस रोमांटिक गाने को साई और जुनैद पर फिल्माया गया है। यह एक रोमांटिक गाना है। इस गाने को अरिजीत के साथ पार्श्वगायक तरन्नुम मलिक जैन ने गाया है।

दिलचस्प बात यह है कि 'ख्वाब देखूं' गाने का कुछ हिस्सा कुछ हफ्ते पहले रिलीज हुए 'एक दिन' के ट्रेलर में भी दिखाया जा चुका है। इस गाने को अरिजीत के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'एक दिन'

'एक दिन' एक रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में कुणाल कपूर और केविन दवे सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। आमिर खान की इस फिल्म की शूटिंग ज्यादातर जापान में हुई है। इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। इसकी पटकथा स्नेहा देसाई और स्पंदन मिश्रा ने मिलकर लिखी है। वहीं, मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित इसके निर्माता हैं। 'एक दिन' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

यह भी पढ़ें: राकेश बेदी के साथ कियारा आडवाणी और अनन्या पांडे का वीडियो हुआ वायरल, नेटिजन्स बोले- 'बच्चा है तू मेरा...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed