सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Shilpa Shetty reunion again at an award show Video Viral netizens are happy to see them together

अवॉर्ड शो में फिर मिले शिल्पा-अक्षय, सोशल मीडिया पर हुई कमेंट्स की बाढ़; यूजर्स ने पूछा- 'ट्विंकल कहां हैं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 26 Mar 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Akshay Kumar Shilpa Shetty Viral Video: अभिनेता अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी ने कई चर्चित फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों के कथित अफेयर की खबरें भी रही थीं। फिलहाल, दोनों सितारे एक अवॉर्ड शो में साथ नजर आए और हंसते-मुस्कुराते बात करते दिखे। इनका वीडियो वायरल हो रहा है।

Akshay Kumar Shilpa Shetty reunion again at an award show Video Viral netizens are happy to see them together
शिल्पा शेट्टी-अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी दोनों का जादू 90 के दशक में खूब चला। इनकी न सिर्फ ऑन स्क्रीन जोड़ी हिट रही, बल्कि इनकी डेटिंग की अफवाहें भी खूब रहीं। हालांकि, बाद में दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए। फिलहाल, शिल्पा और अक्षय अपनी-अपनी पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। इस बीच हाल ही में इन्हें एक अवॉर्ड शो में साथ देखा गया। इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये काफी मजेदार अंदाज में बात करती दिख रही हैं।

Trending Videos

नेटिजंस को याद आया 90 का दशक
शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें शिल्पा शेट्टी बोल्ड ड्रेस पहनी अवॉर्ड शो में पहुंची हैं। वहीं, उनके बराबर में अक्षय कुमार बैठे हैं। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से बात करते हुए काफी हंसी-मजाक कर रहे हैं। इस वीडियो को देख नेटिजंस नॉस्टैल्जिक हो रहे हैं। उन्हें 90 के दशक का पुराना वक्त याद आ रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lalit Dalal (Hype PR India) (@hypeprindia)


विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर बोले- 'ट्विंकल किधर हैं'?
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी को एक बार फिर इस तरह साथ देख उनके फैंस काफी खुश हैं। साथ ही वे कामना कर रहे हैं कि दोनों एक बार फिर किसी फिल्म में साथ नजर आ जाएं। हालांकि, फिलहाल ऐसी कोई संभावना फिलहाल तो नहीं दिख रही है। वहीं, कुछ नेटिजंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शिल्पा शेट्टी किधर हैं'? एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शिल्पा शेट्टी तो रिलैक्स हैं, लेकिन अक्षय कुमार की आंखों में मुस्कुराते हुए भी डर दिख रहा है कि कहीं ट्विंकल न आ जाए'। इस वीडियो में गुलशन ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स उनके रिएक्शन पर भी मजाकिया कमेंट करते हुए लिख रहे हैं, 'गुलशन ग्रोवर फेक स्माइल दे रहे हैं'। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'अब मूव ऑन कर लो'। वहीं कुछ इस वीडियो को AI वीडियो बता रहे हैं।



अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की फिल्में
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी ने 'इंसाफ', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'जानवर' और 'धड़कन' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। अक्षय और शिल्पा शेट्टी ने 'धड़कन' में आखिरी बार साथ काम किया था। यह ब्लॉकबस्टर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed