सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 The Revenge Day 5 Box Office Collection: Ranveer Singh Aditya Dhar Movie First Monday Earning

Dhurandhar 2 Box Office: मंडे टेस्ट में पास या फेल 'धुरंधर 2'? पांचवें दिन रणवीर की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 23 Mar 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Collection: फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने वीकएंड पर झमाझम नोट छापे। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। पहले सोमवार को इस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए

Dhurandhar 2 The Revenge Day 5 Box Office Collection: Ranveer Singh Aditya Dhar Movie First Monday Earning
धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में सजी हुई है। 19 मार्च को इस फिल्म की रिलीज के साथ थिएटर्स में एक बार फिर रौनक लग गई है। चार दिनों में यह फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड्स बना चुकी है। देश और विदेशों में यह दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है। बीते रविवार को इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। जानिए आज पहले सोमवार को इसने कैसी कमाई की है?

Trending Videos

Dhurandhar 2 The Revenge Day 5 Box Office Collection: Ranveer Singh Aditya Dhar Movie First Monday Earning
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' - फोटो : इंस्टाग्राम

पिछले तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस
बीते वर्ष आई फिल्म 'धुरंधर' ने जबर्दस्त कमाई की थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल 'धुरंधर 2' भी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'धुरंधर 2' ने शुरुआती तीन दिन ताबतड़तोड़ कमाई करने के बाद 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली। इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में करीब 339.27 करोड़ रुपये जुटाए। इस मामले में इसने शाहरुख खान की 'पठान'-'जवान' और रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के तीन दिनों के कलेक्शन को धूल चटा दी।

  • 'धुरंधर 2' ने पहले दिन 145 करोड़ रुपये (पेड प्रिव्यू सहित) कमाए।
  • दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये कमाए।
  • चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar 2 The Revenge Day 5 Box Office Collection: Ranveer Singh Aditya Dhar Movie First Monday Earning
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' - फोटो : सोशल मीडिया

मंडे टेस्ट में 'धुरंधर 2' ने कितने कमाए?
'धुरंधर द रिवेंज' ने कल रविवार को 114.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, आज पहले सोमवार (पांचवें दिन) को इसकी कमाई में गिरावट आई है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, आज पांचवें दिन 'धुरंधर 2' ने 34.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कारोबार 488.22 करोड़ रुपये हो चुका है। 

Dhurandhar 2 The Revenge Day 5 Box Office Collection: Ranveer Singh Aditya Dhar Movie First Monday Earning
धुरंधर: द रिवेंज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

बजट के मुताबिक कहां है फिल्म?
बीते चार दिनों में से तीन दिन 'धुरंधर 2' ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन जुटाया। वहीं, आज सोमवार को इस फिल्म की कमाई में भारी कमी आई है। हालांकि, वीकडे की शुरुआत होने के चलते ऐसा हुआ है। वीकडे में फिल्म के कलेक्शन पर प्रभाव पड़ता है। बता दें कि फिल्म 'धुरंधर 2' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 250 से 300 करोड़ रुपये है। बजट के हिसाब से फिल्म ने पांचवें दिन भी ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है।

Dhurandhar 2 The Revenge Day 5 Box Office Collection: Ranveer Singh Aditya Dhar Movie First Monday Earning
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड भी छाई
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' देश ही नहीं, विदेशों में भी शानदार कमाई कर रही है। दुनियाभर में इस फिल्म ने 691.32 करोड़ रुपये कमाए हैं। 'धुरंधर द रिवेंज' में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान के आतंकवादी-अपराधी नेटवर्क में घुसपैठ करता है। इस फिल्म में आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed