सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 Uzair AKA Danish Pandor On Truth Behind Violent Killing Scene

'धुरंधर 2' के उजैर उर्फ दानिश ने हिंसक सीन के पीछे का बताया सच, बोले- 'मैं मॉनिटर के पास भी नहीं...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 25 Mar 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar The Revenge Danish Pandor: फिल्म 'धुरंधर 2' में दानिश पंडोर ने उजैर बलोच का किरदार निभाया है। फिल्म के एक सीन को काफी ब्रूटल तरीके से दिखाया गया है। जिस पर दानिश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Dhurandhar 2 Uzair AKA Danish Pandor On Truth Behind Violent Killing Scene
दानिश पंडोर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

'धुरंधर: द रिवेंज' में दानिश पंडोर ने उजैर बलोच का किरदार निभाया है। हाल ही में दानिश ने अरशद पप्पू की क्रूर हत्या वाले सीन पर खुलकर बात की है। जानिए इस सीन के दौरान क्या-क्या हुआ था।

Trending Videos

'धुरंधर' का एक सीन
फिल्म में कराची के लियारी इलाके में उजैर बलोच ने अपने पिता की हुई हत्या का बदला लेते हुए गैंगस्टर अरशद पप्पू को अगवा किया, यातना दी, सिर धड़ से अलग किया, लाशों की परेड निकाली और कटे सिरों से फुटबॉल खेला। उजैर ने खुद इसे 'कर्मा' बताया। 

न्यूज 18 की एक खबर के अनुसार, दानिश ने 'धुरंधर' के अरशद पप्पू की क्रूर हत्या वाले सीन को लेकर कहा, 'जब मैंने पहली बार इस सीन के बारे में पढ़ा, तो मैं बहुत डर गया था, इसे पढ़कर ही मुझे आश्चर्य हुआ कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग का अनुभव
दानिश ने आगे बताया कि उन्होंने इस सीन (अरशद पप्पू की क्रूर हत्या वाले सीन) को पूरी तरह स्थिति में रहकर निभाया। हर टेक के बाद वह सिर्फ निर्देशक आदित्य धर की तरफ देखते थे। अगर थम्स अप मिल जाता तो मॉनिटर तक नहीं जाते थे, क्योंकि उन्हें डायरेक्टर को खुश रखना था।

चोट का किस्सा
दानिश ने कहा, 'इस सीन की शूटिंग के दौरान मेरे अंगूठे में चोट लग गई और मुझे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। ठीक होने में लगभग दो से ढाई महीने लग गए, चोट थोड़ी गंभीर हो गई थी। यह मेरी नादानी थी, उस समय जोश में आकर मैंने अपना आपा खो दिया था। टीम ने मुझे कुछ समय के लिए आराम देकर बहुत अच्छा किया।'

फिल्म की सफलता
'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। आज सातवें दिन 'धुरंधर द रिवेंज' ने 6.87 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 582.59 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: अनित कपूर ने पत्नी सुनीता को दी जन्मदिन की बधाई, बेटी सोनम ने बताया 'सबसे प्यारी मां'; फराह की अच्छी दोस्त
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed