‘धुरंधर’ के गाने से मचाई धूम, ‘FA9LA’ गाने के सिंगर फ्लिपराची करेंगे इंडिया का टूर; किस शहर में होगा पहला शो?
Rapper Flipperachi Announced India Tour: ‘धुरंधर’ अपनी कहानी के अलावा दर्शकों के बीच गाने ‘FA9LA’ के कारण भी खूब चर्चा में रही। यह गाना बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने तैयार किया है। जल्द ही वह भारत का टूर कर रहे हैं। जानिए, उनका पहला शो कहां होगा?
विस्तार
‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से अधिक का समय हो चुका है। फिल्म 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म का गाना ‘FA9LA’ अब भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इस गाने पर देश ही नहीं दुनिया भर में रील्स बन चुकी हैं। ‘FA9LA’ के सिंगर रैपर फ्लिपराची हैं। उनकी भारत में भी अब अच्छी खास फैन फॉलोइंग हो चुकी है। अपने इंडियन फैंस का मनोरंजन अब फ्लिपराची लाइव करेंगे। जल्द ही भारत में उनका म्यूजिक टूर शुरू होगा। जानिए, फ्लिपराची की म्यूजिक टूर की शुरुआत कहां से होगी।
भारत के किस शहर में होगा पहला शो
सिंगर, रैपर फ्लिपराची के इंडिया टूर की शुरुआत 14 मार्च से होगी। वह अपना पहला लाइव शो बंगलूरू में करेंगे। इस बात की जानकारी रैपर ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की है। म्यूजिक टूर की बाकी तारीखों की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। लेकिन इसके लिए रैपर फ्लिपराची ने अपने इंडियन फैंस सजेशन मांगे हैं। उन्होंने कहा है कि फैंस अपने शहरों के नाम बताएं, जिसके बाद तय होगा कि वह अगला शो कहां करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें: 100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ती ‘द राजा साब’, शनिवार को किया कितना कलेक्शन; क्या ‘धुरंधर’ का जादू कर सकी फीका?
अक्षय खन्ना को फ्लिपराची के गाने से मिली लाइमलाइट
फिल्म 'धुरंधर' के गाने ‘FA9LA’ में अक्षय खन्ना ने भी कुछ वायरल डांस स्टेप्स किए। इस वजह से वह भी खूब चर्चा में रहे। फिल्म में लीड रोल रणवीर सिंह का था लेकिन अक्षय खन्ना को इस गाने के कारण ज्यादा सराहा गया। ऑडियंस को ‘FA9LA’ गाने की जोरदार बीट्स और एनर्जी काफी पसंद आई। इस गाने के लिए फ्लिपराची को इंडिया में काफी फेम मिला। इसके लिए उन्होंने भारतीय श्रोताओं काे सोशल मीडिया के जरिए शुक्रिया भी कहा।