फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Reveals Will Ram Charans Character Lose A Leg In Peddi Reacts To Viral News

क्या ‘पेद्दी’ में रामचरण का किरदार खो देता है अपना एक पैर? डायरेक्टर ने किया खुलासा; दिया बड़ा हिंट

Tue, 19 May 2026 11:08 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 19 May 2026 11:08 PM IST
सार

Peddi Movie: ‘पेद्दी’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ऐसी चर्चा हो रहीं थीं कि फिल्म में रामचरण का किरदार अपना एक पैर खो देता है। अब इस मामले पर डायरेक्टर ने बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Director Reveals Will Ram Charans Character Lose A Leg In Peddi Reacts To Viral News
पेद्दी फिल्म - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

हाल ही में रामचरण की फिल्म ‘पेद्दी’ का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। शानदार विजुअल्स, दमदार एक्शन और पावरफुल परफॉर्मेंस ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

विज्ञापन

वायरल खबरों पर क्या बोले डायरेक्टर? 
इसी बीच फिल्म को लेकर उड़ रही एक बड़ी अफवाह पर डायरेक्टर बुची बाबू सना ने खुद चुप्पी तोड़ी है। लंबे समय से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि फिल्म में राम चरण का किरदार ‘पेद्दी राजू’ अपना एक पैर खो देता है। हालांकि अब डायरेक्टर ने साफ कर दिया है कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला।

विज्ञापन

ग्रेट आंध्र को दिए इंटरव्यू में बुची बाबू सना ने कहा, ‘फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है। जो भी है, उसे बड़े पर्दे पर देखकर ही मजा आएगा। असली थ्रिल थिएटर में ही काम करेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Director Reveals Will Ram Charans Character Lose A Leg In Peddi Reacts To Viral News
पेद्दी फिल्म - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

क्या थी वायरल खबरें? 
दरअसल, यह अफवाह इसलिए भी तेज हो गई थी क्योंकि लोगों ने ‘उप्पेना’ से इसकी तुलना शुरू कर दी थी। बुची बाबू सना की डेब्यू फिल्म ‘उप्पेना’ में भी ऐसा ही इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिला था, जिसके बाद फैंस को लगा कि ‘पेद्दी’ में भी कुछ वैसा ही होगा।

ये भी पढ़ें- नोएडा-भोपाल केस पर कंगना रनौत का रिएक्शन, पोस्ट कर लड़कियों को दी सीख; कहा- ‘पहले करियर, फिर शादी’

Director Reveals Will Ram Charans Character Lose A Leg In Peddi Reacts To Viral News
पेद्दी - फोटो : इंस्टाग्राम
'पेद्दी' फिल्म के बारे में
फिल्म में राम चरण एक मजदूर और स्पोर्ट्समैन के किरदार में नजर आएंगे। ‘पेद्दी’ में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा, रवि किशन और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed