सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Subhash Ghai Says Taal 2 Is In The Progress Script Almost Ready Searching For The Right Cast

सुभाष घई ने ताल के सीक्वल को लेकर किया बड़ा खुलासा, कास्टिंग को लेकर कही ये बात; बोले- ‘फिल्म की स्क्रिप्ट…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 27 Apr 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
सार

Taal 2 Movie: सुभाष घई ने हाल ही में एक फोटो शेयर कर ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म 'ताल' को फिर से बनाने को लेकर सवाल किया था। अब उन्होंने इसके दूसरे पार्ट को बनाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

Director Subhash Ghai Says Taal 2 Is In The Progress Script Almost Ready Searching For The Right Cast
ताल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

दिग्गज फिल्म निर्देशक सुभाष घई की 1999 में आई फिल्म 'ताल' अभी भी फैंस के दिलों में जिंदा है। इसकी सिंपल, लेकिन सुंदर कहानी और जोरदार गानों ने लोगों के दिलों में अलग पहचान बनाई है। अब निर्देशक ने फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

Trending Videos

 

Director Subhash Ghai Says Taal 2 Is In The Progress Script Almost Ready Searching For The Right Cast
ताल 2-सुभाष घई - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के सीक्वल पर क्या बोले डायरेक्टर?
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में सुभाष घई ने बताया कि पिछले काफी समय से लोग उनसे 'ताल' के सीक्वल की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की जेन-जी ऑडियंस भी उनसे पूछती रहती है कि वो 'ताल' को फिर से कब बनाएंगे।

उन्होंने हाल ही में शेयर किए पोस्ट के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैंने जो पोस्ट शेयर की, उसमें एक सवाल है और उसका जवाब ऑडियंस देगी। पिछले 15 वर्षों से मैं यही सवाल सुन रहा हूं, ‘आप 'ताल' फिर से कब बना रहे हैं?’ उस 'ताल' की जो एनर्जी है, वो इतनी पावरफुल है कि आज की जेन-जी भी मुझसे कह रही है कि 'ताल' बनाइए।

लेकिन 'ताल' का सब्जेक्ट जितना आसान लगता है, असल में उतना ही मुश्किल है। उसकी पूरी स्क्रिप्ट हम लगभग तैयार कर चुके हैं और अब हम सोच रहे हैं कि शायद यही सही समय है, इसे बनाना चाहिए। लेकिन इसे बनाने के लिए प्योरिटी बहुत जरूरी है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SG (@subhashghai1)

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की कास्टिंग सबसे बड़ा सवाल
उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आपको याद हो, जब 'ताल' बनी थी तब अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय इंडस्ट्री में नए थे। इसलिए वो प्योरिटी स्क्रीन पर दिखी। अनिल कपूर उस समय स्टार थे और फिल्म में भी उन्हें स्टार के तौर पर दिखाया गया। एक अच्छी स्क्रिप्ट लिखने के बाद सबसे बड़ी जिम्मेदारी कास्टिंग की होती है। मेरी जो फिल्में नहीं चलीं, उसकी वजह सिर्फ गलत कास्टिंग रही है।’

जब उनसे पूछा गया कि क्या अहान पांडे और अनीत पड्डा ‘ताल 2’ का हिस्सा हो सकते हैं, तो सुभाष घई ने साफ कहा कि भले ही वो अब स्टार बन चुके हैं, लेकिन फिल्म में ऐसे किरदार चाहिए जो नए और असली लगें।

उन्होंने कहा, ‘अहान पांडे और अनीत पड्डा अब स्टार बन चुके हैं, लेकिन ‘ताल 2’ में किरदार नए लगने चाहिए। यही किरदार की जरूरत है।’

Director Subhash Ghai Says Taal 2 Is In The Progress Script Almost Ready Searching For The Right Cast
ताल - फोटो : सोशल मीडिया
ताल फिल्म के बारे में 
बता दें कि फिल्म ‘ताल’ 1999 में रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय खन्ना, ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर अहम किरदार में नजर आए थे। फिल्म को अपनी दमदार स्टोरी और शानदार म्यूजिक की वजह से लोगों से काफी सराहना मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed