फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Divya Bharti Death Anniversary Know About Successful Movies Affairs Family Lifesytle News in Hindi

Divya Bharti: 19 साल की दिव्या भारती ने की थीं 14 फिल्में, एक ऐसा चमकता सितारा, जो जल्दी बुझ गया

Sat, 05 Apr 2025 07:30 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sat, 05 Apr 2025 07:30 AM IST
सार

Divya Bharti Death Anniversary: दिव्या भारती, बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने बहुत कम समय में अपनी खूबसूरती और प्रतिभा से सबके दिलों में जगह बना ली। आज दिव्या भारती की पुण्यतिथि है। जानिए उनसे जुड़े किस्से और कहानी...

विज्ञापन
Divya Bharti Death Anniversary Know About Successful Movies Affairs Family Lifesytle News in Hindi
आज है दिव्या भारती की पुण्यतिथि - फोटो : एक्स

विस्तार

25 फरवरी 1974 को मुंबई में जन्मी दिव्या भारती ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत महज 16 साल की उम्र में की थी। उनकी जिंदगी और करियर की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। जानिए उनके जीवन, उनके प्यार और उनकी फिल्मों से जुड़े किस्से...
विज्ञापन

 

Divya Bharti Death Anniversary Know About Successful Movies Affairs Family Lifesytle News in Hindi
शुरुआत और शानदार करियर - फोटो : एक्स
शुरुआत और शानदार करियर
दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत 1990 में तेलुगु फिल्म "बोब्बिली राजा" से की, जो सुपरहिट रही। इसके बाद उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया और वहां अपनी पहचान बनाई। 1992 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा फिल्म "विश्वात्मा" से। इस फिल्म का गाना "सात समुंदर पार" आज भी लोगों की जुबान पर है। इसके बाद "शोला और शबनम", "दीवाना" और "बलवान" जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड की चमकती सितारा बना दिया। "दीवाना" फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Divya Bharti Death Anniversary Know About Successful Movies Affairs Family Lifesytle News in Hindi
19 साल में कर ली थी 14 फिल्में - फोटो : एक्स
19 साल में कर ली थी 14 फिल्में
सिर्फ 19 साल की उम्र में उन्होंने 14 हिंदी और कई साउथ की फिल्मों में काम कर लिया था। उनकी मासूमियत और शानदार अभिनय ने उन्हें हर किसी की पसंदीदा अभिनेत्री बना दिया था।
विज्ञापन

Divya Bharti Death Anniversary Know About Successful Movies Affairs Family Lifesytle News in Hindi
प्यार की कहानी - फोटो : एक्स
प्यार की कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिव्या की लव लाइफ भी उनकी फिल्मों की तरह चर्चा में रही। फिल्म "शोला और शबनम" के सेट पर उनकी मुलाकात मशहूर फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला से हुई। यह मुलाकात गोविंदा ने करवाई थी। साजिद को दिव्या से पहली नजर में प्यार हो गया। दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और 18 साल की उम्र में, 10 मई 1992 को, दिव्या ने साजिद से गुपचुप शादी कर ली। यह शादी उनके परिवार की मर्जी के खिलाफ थी, क्योंकि साजिद मुस्लिम थे और दिव्या हिंदू परिवार से थीं। फिर भी, उन्होंने अपने प्यार को चुना।

Divya Bharti Death Anniversary Know About Successful Movies Affairs Family Lifesytle News in Hindi
निधन - फोटो : एक्स
निधन
5 अप्रैल 1993 को, सिर्फ 19 साल की उम्र में, दिव्या की जिंदगी एक रहस्यमयी हादसे में खत्म हो गई। मुंबई में अपने घर की बालकनी से गिरने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। यह हादसा था, आत्महत्या थी या कुछ और, यह आज भी एक अनसुलझा रहस्य है। उनकी मौत ने बॉलीवुड और उनके फैंस को सदमे में डाल दिया। उनकी आखिरी फिल्में "रंग" और "शतरंज" उनकी मृत्यु के बाद रिलीज हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed