‘डुग डुग’ का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी-सटायर के जरिए चौंकाती है कहानी; अनुराग कश्यप भी फिल्म से जुड़े
Dug Dug Trailer: कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में तारीफें बटाेर चुकी फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। क्या है इस फिल्म की कहानी? फिल्म से अनुराग कश्यप और कई दिग्गज फिल्ममेकर भी जुड़े हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋत्विक प्रतीक निर्देशित फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर रविवार को रिलीज हुआ। यह एक सटायर और कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को ऋत्विक प्रतीक ने ही लिखा है। जल्द ही यह सिनेमाघरा में भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को अनुराग कश्यप, निखिल आडवाणी, विक्रमादित्य मोटवानी और वसन बाला जैसे फिल्ममेकर बातैर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सपोर्ट कर रहे हैं।
‘डुग डुग’ के ट्रेलर में क्या खास है?
फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर की शुरुआत एक एक्सीडेंट से होती है, जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो जाती है। बाइक को पुलिस वाले एक जगह खड़ा कर देते हैं लेकिन वह बाइक पहली वाली लोकेशन पर चली जाती है। पेट्रोल निकालने के बाद भी यही स्थिति बनी रहती है। अब इस बाइक को ही गांव वाले पूजन लगते हैं, उस मृत को ही चमत्कार की तरह देखने लगते हैं। इस कहानी को कॉमेडी और सटायर अंदाज में डायरेक्टर ने दिखाया है। बात दें कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
ANURAG KASHYAP - NIKKHIL ADVANI - VIKRAMADITYA MOTWANE - VASAN BALA UNITE TO BACK 'DUG DUG' – TRAILER OUT NOW – 8 MAY 2026 RELEASE... After a widely acclaimed run on the global festival circuit, filmmaker #RitwikPareek's comedy mystery satire #DugDug is set for its #India… pic.twitter.com/TV87VuajwM
विज्ञापन विज्ञापन— taran adarsh (@taran_adarsh) April 26, 2026
ये खबर भी पढ़ें: Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने अभिनय से ब्रेक लेने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मुझे एक ही तरह की भूमिकाओं...'
कब होगी फिल्म रिलीज?
फिल्म ‘डुग डुग’ सिनेमाघरों में 8 मई 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में अल्ताफ खान, गौरव सोनी, योगेंद्र सिंह और दुर्गा लाल सैनी जैसे कलाकार मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खूब सराहा गया था।