फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ek Tha Tiger action director Conrad Palmisano passes away Kabir Khan and Katrina Kaif expressed grief

Conrad Palmisano: 'एक था टाइगर' के एक्शन निर्देशक कॉनराड पामिसानो का निधन, कबीर खान और कैटरीना कैफ जताया दुख

Sat, 13 Jan 2024 07:31 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 13 Jan 2024 07:31 PM IST
सार

एक था टाइगर में शानदार एक्शन के पीछे कॉनराड पामिसानो का हाथ था, जिन्होंने फिल्म के एक्शन सीन में जान डाल दी। 10 जनवरी को कॉनराड पामिसानो का निधन हो गया। कबीर खान ने एक था टाइगर के सेट से एक तस्वीर शेयर शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
Ek Tha Tiger action director Conrad Palmisano passes away Kabir Khan and Katrina Kaif expressed grief
एक था टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर 'एक था टाइगर' हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय एक्शन फिल्मों में से एक है। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी, जिसमें शानदार कहानी के साथ-साथ दमदार एक्शन सीक्वेंस और स्टंट भी देखने को मिला था। साल 2023 में इस फिल्म का तीसरा भाग रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। 'एक था टाइगर' में शानदार एक्शन के पीछे कॉनराड पामिसानो का हाथ था, जिन्होंने फिल्म के एक्शन सीन में जान डाल दी। 10 जनवरी को कॉनराड पामिसानो का निधन हो गया, जिसके बाद शनिवार को फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने अपने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान कैटरीना कैफ ने भी शोक व्यक्त किया। 

विज्ञापन

कबीर खान ने एक था टाइगर के सेट से एक तस्वीर शेयर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'मेरे दोस्त, कॉनराड पामिसानो को सलाम, एक था टाइगर में हमें शानदार एक्शन देने के लिए धन्यवाद। मैं तुम्हें याद रखूंगा'। तस्वीर में पामिसानो के साथ कबीर खान और कैटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kabir Khan (@kabirkhankk)



श्रीराम की भक्ति में लीन हुईं कंगना, बोलीं- 'भारतीय मन हर स्थिति में प्रभु राम का स्मरण करता है'

विज्ञापन
विज्ञापन

'एक था टाइगर' साल 2012 की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म को कबीर खान ने निर्देशित किया था। वहीं, इसकी कहानी कबीर खान और नीलेश मिश्रा ने लिखी थी। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बने यह फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म थी। इसमें सलमान खान और  कैटरीना कैफ के अलावा रणवीर शौरी, रोशन सेठ, गिरीश कर्नाड और गेवी चहल प्रमुख भूमिका में थे। 
Hindi in Hindi Cinema: न हिंदी पढ़नी आती है न हिंदी बोलनी आती है, इसीलिए तो नहीं बन गया हिंदी सिनेमा ‘बॉलीवुड’

विज्ञापन

एक था टाइगर की फ्रेंचाइजी के दो पार्ट टाइगर जिंदा है और टाइगर 3 भी आ चुकी है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। साल 2006 में आई काबुल एक्सप्रेस और साल 2009 में आई न्यूयॉर्क के बाद एक था टाइगर यशराज फिल्म्स के साथ कबीर खान की तीसरी फिल्म थी। वहीं, सलमान खान के साथ इस फिल्म के जरिए यशराज फिल्म्स ने पहली बार काम किया था। 
नयनतारा की फिल्म को ओटीटी से हटाए जाने पर महेश भट्ट ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात

एक था टाइगर में शानदार एक्शन के पीछे कॉनराड पामिसानो का हाथ था, जिन्होंने फिल्म के एक्शन सीन में जान डाल दी। 10 जनवरी को कॉनराड पामिसानो का निधन हो गया। कबीर खान ने एक था टाइगर के सेट से एक तस्वीर शेयर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed