फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ennedy Anurag Kashyap Film nominated at The Indian Film Festival of Melbourne Starrer Rahul Bhat Sunny Leone

Kennedy: 14वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होगी 'केनेडी' की स्क्रीनिंग, इस तारीख को जमेगा रंग

Thu, 27 Jul 2023 01:36 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 27 Jul 2023 01:36 PM IST
सार

कान में जलवा बिखेरने के बाद 'केनेडी' इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में अपने प्रीमियर के लिए तैयार है। वहीं, इसमें अनुराग कश्यप को भी बेस्ट डायरेक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया है। 

विज्ञापन
ennedy Anurag Kashyap Film nominated at The Indian Film Festival of Melbourne Starrer Rahul Bhat Sunny Leone
केनेडी-अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'केनेडी' का इस वर्ष की शुरुआत में प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल में अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर हुआ। मूवी में राहुल भट्ट और सनी लियोनी जैसे सितारे लीड रोल में हैं। वहीं, अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। 'केनेडी', अपकमिंग इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में अपनी अगली स्क्रीनिंग के लिए तैयार है। 'केनेडी' के लिए अनुराग कश्यप को बेस्ट डायरेक्टर की श्रेणी में नामांकित किया गया है।

विज्ञापन

राहुल भट्ट ने दी अनुराग कश्यप को बधाई

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में फिल्म के प्रीमियर को लेकर इसके लीड एक्टर राहुल भट्ट काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा है, 'केनेडी निस्संदेह मेरे करियर का सबसे रचनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण और प्रेरक प्रोजेक्ट रहा है। मैं फिल्म को मिल रही जबरदस्त सराहना से बहुत रोमांचित हूं। आईएफएफएम में बेस्ट डायरेक्टर की श्रेणी में नामांकन के लिए अनुराग को मेरी हार्दिक बधाई। हम फिल्म को मेलबर्न में ले जाने के लिए बहुत उत्साहित हैं।'

विज्ञापन


Meena Kumari Biopic: ताजदार अमरोही का कानूनी कार्रवाई से इनकार, इसलिए कृति सेनन से माफी मांगने को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगा फिल्म फेस्टिवल का आयोजन?

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का आयोजन 11 अगस्त से 20 अगस्त, 2023 के बीच आयोजित किया जाएगा। राहुल भट्ट और अनुराग कश्यप की साथ में यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों दो बार और अपने सहयोग से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। 'केनेडी' की स्क्रीनिंग 20 अगस्त को होगी।


‘जिंदगी के थपेड़ों ने बहुत कुछ सिखाया’: कैलाश खेर बोले- देशभर में बेहतरीन संगीत की अलख जगाना चाहता हूं

'केनेडी' का निर्माण, स्टार्स, कहानी

'केनेडी' की कहानी की बात करें, तो यह एक अनिद्राग्रस्त पुलिस वाले की कहानी है। फिल्म इस बारे में है कि कैसे उनकी निजी जिंदगी में एक के बाद एक चीजें सामने आती रहती हैं। मूवी को जी स्टूडियोज और गुड बैड फिल्म्स के रंजन सिंह और कबीर आहूजा के सहयोग से बनाया गया है। इसमें राहुल भट्ट और सनी लियोनी के अलावा अभिलाष थपलियाल और मोहित तकलकर जैसे सितारे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed