फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Famous Indian Politicians StarKids Entered In Bollywood veer pahariya Riteish Deshmukh To Bhumi Pednekar

Neta Kids in Cinema: देश के पूर्व गृहमंत्री का नाती दिखा ‘स्काईफोर्स’ में, इन नेताओं के घरवाले भी हीरो हीरोइन

Sun, 05 Jan 2025 03:08 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 05 Jan 2025 03:08 PM IST
सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे नामी स्टार्स हैं, जिनका ताल्लुक राजनीतिक परिवार से है। इन स्टार्स के प्रशंसक शायद यह नहीं जानते होंगे कि कुछ उनके पसंदीदा स्टार्स राजनीतिक परिवार से गहरा ताल्लुक रखते हैं। इस लिस्ट में स्काई फोर्स फेम वीर पहाड़िया सहित कई नामी अभिनेताओं के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
Famous Indian Politicians StarKids Entered In Bollywood veer pahariya Riteish Deshmukh To Bhumi Pednekar
वीर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्लैमर्स वर्ल्ड की एक खासियत है कि यह हर किसी को पल भर में मशहूर बना देता है। बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स पॉलिटिकल बैकग्राउंड से नाता रखते हैं। राजनीति में किसी के दादा तो किसी के पिता रह चुके हैं, लेकिन बॉलीवुड केल कुछ सेलेब्स ने अपने पैशन को चुना और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया।
विज्ञापन

वीर पहाड़िया 
शिखर और वीर पहाड़िया बिजनेस टाइकून संजय पहाड़िया और सोबो फिल्म्स की मालकिन स्मृति संजय शिंदे के बेटे हैं। पहाड़िया ब्रदर्स के माता-पिता बहुत साल पहले ही अलग हो गए थे, लेकिन दोनों ने साथ में अपने बच्चों की परवरिश की। क्या आपको पता है वीर के नाना महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। काम की बात करें तो वीर जल्द ही फिल्म स्काई फोर्स में नजर आएंगे। वीर फिल्म स्काई फोर्स से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। आज स्काई फोर्स का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ वीर पहाड़िया नजर आए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रितेश देशमुख
आज के समय रितेश देशमुख बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं। यह बात तो जग जाहिर है कि रितेश महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय विलासराव देशमुख और वैशाली देशमुख के पुत्र हैं। रितेश ने फिल्म तुझे मेरी कसम से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की और अब तक वह फिल्मों में सक्रिय हैं। काम की बात करें तो रितेश जल्द ही फिल्म रेड 2 और हाउसफुल 5 में नजर आएंगे। 
Deva Teaser: 'हैदर' वाला लुक, 'कबीर सिंह' वाला गुस्सा; देवा के टीजर में शाहिद का एक्शन देखा क्या?
 
विज्ञापन

भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर ने छह साल तक यशराज फिल्म्स में सहायक कास्टिंग निर्देशक के रूप में काम करने के बाद, रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दम लगा के हईशा से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। भूमि के पिता सतीश पेडनेकर एक पूर्व विधायक और महाराष्ट्र के गृह और श्रम मंत्री रह चुके हैं। भूमि की मां सुमित्रा पेडनेकर ने अपने पति की मौखिक कैंसर से मृत्यु के बाद एक तंबाकू विरोधी कार्यकर्ता के रूप में काम किया और भूमि की छोटी बहन समीक्षा एक वकील और मॉडल हैं। आखिरी बार भूमि पेडनेकर को क्राइम ड्रामा भक्षक में एक पत्रकार की भूमिका निभाते देखा गया था, जो 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
Game Changer: राजनीतिक फिल्म गेम चेंजर में जुड़ा धांसू एंटरटेनमेंट, 3 नए गानों ने राम के फैंस को दिया सरप्राइज

नेहा शर्मा
नेहा शर्मा मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं। नेहा ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में कीं, जिनमें शामिल क्रूक, तुम बिन 2, मुबारकां और यंगिस्तान जैसी फिल्में शामिल हैं। क्या आपको यह पता है नेही भी राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। नेहा के पिता अजित शर्मा हैं, जो भागलपुर निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान सभा के सदस्य हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं।
 

चिराग पासवान
चिराग पासवान ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म मिले ना मिले हम से साल 2011 में की थी। इस फिल्म में उनके अलावा कंगना रनौत नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, जिसके बाद से ही चिराग ने बॉलीवुड छोड़कर राजनिती को अपना लिया। अब चिराग एक भारतीय राजनीतिज्ञ और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राजनेता हैं। वे भारत के बिहार राज्य के हाजीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उनके पिता रामविलास पासवान भी भारत के एक प्रसिद्ध राजनेता थे। चिराग ने 9 जून 2024 को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के रूप मे शपथ ली थी।

आयुष शर्मा
सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को भला कौन नहीं जानता। आयुष ने 2018 में फिल्म लवयात्री से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। आयुष दिग्गज कांग्रेस नेता पंडित सुखराम के पोते हैं, जो पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, जो मंडी जिले के कोटली गांव से ताल्लुक रखते हैं। शर्मा का परिवार 50 से अधिक सालों से राजनीति में शामिल है और हिमाचल की राजनीति में उनका बहुत ही खास स्थान है।

 

अर्जुन सिंह-अजित एंटनी
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अर्जुन सिंह के पोते हैं बॉलीवुड अभिनेता अरुणोदय। अरुणोदय ने फिल्म मोहनजोदड़ो और जिस्म 2 जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। वहीं, कांग्रेस के कद्दावर नेता ए के एंटनी के बेटे अजित भी मलयालम हीरो बन चुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed