सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fans Are Upset As Alka Yagnik Was Seen In A Wheelchair After Receiving The Padma Bhushan Video Goes Viral

पद्म भूषण लेने के बाद व्हीलचेयर में नजर आईं अलका याग्निक, वीडियो देख फैंस परेशान; की जल्द स्वस्थ होने की कामना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 24 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Alka Yagnik: दिग्गज सिंगर अलका याग्निक की सेहत को लेकर फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

Fans Are Upset As Alka Yagnik Was Seen In A Wheelchair After Receiving The Padma Bhushan Video Goes Viral
अलका याग्निक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में अलका याग्निक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर ले जाया जा रहा है। यह वीडियो उनके पद्म भूषण सम्मान लेने के बाद का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। 

इस बीमारी से जूझ रही हैं अलका 
60 साल की अलका याग्निक साल 2024 से सेंसोरीन्यूरल हियरिंग लॉस से जूझ रही हैं। 23 जून को नई दिल्ली में उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया। इसके अगले दिन, 24 जून को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी सेहत को लेकर बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलका ने बताया कि पिछले दो वर्षों से वह लाइमलाइट से दूर थीं और पब्लिक इवेंट्स में कम ही नजर आईं। लेकिन इस खास मौके पर उन्होंने शामिल होने का फैसला किया, क्योंकि अब वह धीरे-धीरे ठीक होने की कोशिश कर रही हैं और वापसी कर रही हैं।

विज्ञापन


फैंस ने जताई चिंता
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सहायक उन्हें व्हीलचेयर पर बाहर ले जा रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस काफी इमोशनल हो गए और उनकी सलामती के लिए दुआएं करने लगे।

एक यूजर ने लिखा, ‘हे भगवान, अलका जी जल्दी ठीक हो जाएं... हम फिर से उनकी मीठी आवाज सुनना चाहते हैं।’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘उन्हें इस हालत में देखकर बहुत दुख हो रहा है, भगवान उन्हें अच्छी सेहत दे।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘बचपन की हमारी पसंदीदा सिंगर को इस हालत में देखना बहुत दुखद है… जल्दी ठीक हो जाइए।’ वहीं कई लोगों ने उन्हें अपना ध्यान रखने की सलाह भी दी।

Fans Are Upset As Alka Yagnik Was Seen In A Wheelchair After Receiving The Padma Bhushan Video Goes Viral
अलका याग्निक - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

अलका ने जताई पद्म भूषण मिलने पर खुशी
अपने पोस्ट में अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने पर खुशी और आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बहुत खास है। इस समारोह में अलका याग्निक के साथ ममूटी, आर माधवन और दिवंगत अभिनेता सतीश शाह को भी सम्मानित किया गया। सतीश शाह की ओर से यह पुरस्कार उनके भाई अरविंद शाह ने लिया।

ये भी पढ़ें- ‘ऑब्सेशन’ की भारत में शानदार कमाई पर डायरेक्टर करी बार्कर हैरान; कहा- ‘मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी’

इस साल राष्ट्रपति द्वारा कुल 131 पद्म पुरस्कार दिए गए, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। फिलहाल, फैंस अलका याग्निक के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed