Farhan Akhtar: फरहान अख्तर ने मनाया 'तूफान' के पांच साल पूरे होने का जश्न, साझा किया खास वीडियो
Farhan Akhtar Film Toofaan Fifth Anniversary: फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' 2021 में रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म की रिलीज को पूरे पांच साल हो चुके हैं, जिसे लेकर फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता और फिल्ममेकर फरहान अख्तर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'तूफान' को रिलीज हुए 5 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फरहान ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक खास वीडियो शेयर करके अपनी पुरानी यादें ताजा कीं।
फरहान ने साझा किया खास वीडियो
फरहान ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'तूफान' का एक खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में फिल्म के कई बेहतरीन सीन दिखाई दे रहे हैं, जैसे फरहान और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के बीच के भावुक पल, फरहान की कड़ी बॉक्सिंग ट्रेनिंग और रिंग के अंदर के धमाकेदार एक्शन सीन। वीडियो शेयर करते हुए फरहान ने लिखा, 'तूफान के पांच साल।'
View this post on Instagram
फिल्म 'तूफान' 16 जुलाई 2021 को रिलीज हुई थी। इसे राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था, जबकि एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इसे प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में फरहान अख्तर के साथ मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक और विजय राज जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।
क्या है 'तूफान' की कहानी
यह फिल्म मुंबई के एक छोटे गुंडे अजीज अली (फरहान अख्तर) की है, जो बॉक्सिंग की दुनिया में कदम रखता है और अपने कोच की मदद से अपनी जिंदगी बदल लेता है। इस फिल्म में फरहान अख्तर के शानदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और बॉक्सिंग सीन्स की काफी तारीफ हुई थी।
दिलचस्प बात यह है कि 'तूफान' के ठीक एक दिन पहले यानी 15 जुलाई को, फरहान की सुपरहिट फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' को 15 साल पूरे हो गए। फरहान ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर की थी।
फरहान अख्तर का फिल्मी सफर
फरहान अख्तर मशहूर लेखक जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं। उन्होंने साल 2001 में फिल्म 'दिल चाहता है' से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'लक्ष्य' और 'डॉन' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया।
साल 2008 में उन्होंने फिल्म 'रॉक ऑन' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और इसके बाद 'भाग मिल्खा भाग', 'दिल धड़कने दो' और 'द स्काई इज पिंक' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।
यह भी पढ़ें: दिशा परमार और राहुल वैद्य ने मनाई शादी की पांचवीं सालगिरह, साझा की तस्वीरें; लिखा- 'सपनों की जिंदगी जी...