फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fateh Film Actor Sonu Sood Reveal Salman Khan Not Part Of The Movie Dabaang Hit Song

Sonu Sood: सोनू सूद से सलमान खान ने छीन ली लाइमलाइट, ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने का अचानक बने हिस्सा

Fri, 10 Jan 2025 02:53 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 10 Jan 2025 02:53 PM IST
सार

सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ 10 जनवरी को थिएटर में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का प्रमोशन सोनू सूद ने जमकर किया। पिछले दिनों उन्होंने फिल्म को लेकर कई इंटरव्यू दिए, इन दौरान फिल्म ‘दबंग’ को लेकर भी बात की। सोनू ने बताया कि कैसे सलमान खान अचानक फिल्म 'दबंग' के ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने में अचानक शामिल हुए और क्यों? 

विज्ञापन
Fateh Film Actor Sonu Sood Reveal Salman Khan Not Part Of The Movie Dabaang Hit Song
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनू सूद इन दिनों अपनी फिल्म ‘फतेह’ को लेकर चर्चा में हैं, वह इस फिल्म में एक्शन रोल में हैं, साथ ही इस फिल्म का निर्देशन भी सोनू सूद ने ही किया है। हाल ही में वह शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में नजर आए, जहां उन्होंने ‘फतेह’ को लेकर कई बातें शेयर की। साथ ही सलमान खान वाली फिल्म ‘दबंग’ के गाने ‘मुन्नी बदनाम हुई’ के बारे में भी एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। वह इस फिल्म में विलेन के रोल में नजर आए थे।

विज्ञापन


 

Fateh Film Actor Sonu Sood Reveal Salman Khan Not Part Of The Movie Dabaang Hit Song
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ beingsalmankhan

‘मुन्नी बदनाम’ से जुड़ी मजेदार बात 
सोनू सूद पॉडकास्ट में बताते हैं, ‘जब ‘दबंग’ फिल्म का गाना ‘मुन्नी बदनाम हुई’ शूट हो रहा था, तो यह मुझ पर और मलाइका अरोड़ा पर ही पूरा फिल्माया जाना था। कोरियोग्राफर फराह खान के साथ मैंने गाने की कुछ दिन शूटिंग भी की। अचानक एक दिन निर्देशक अभिनव कश्यप ने बताया कि सोनू इस गाने में आखिर में सलमान खान की एंट्री होगी। इस पर मैंने पूछा कि वो तो गाने में पहले नहीं थे। इस पर अभिनव ने कहा कि सलमान को गाना अच्छा लगा है, वह इसका हिस्सा बनना चाहते थे।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Fateh: फतेह एक्टर सोनू सूद ने फिल्म बजट को लेकर किया खुलासा, बोले- एक अभिनेता को सुबह शूटिंग करनी..


आखिर में फिल्म को हुआ फायदा 
सोनू सूद आगे कहते हैं, ‘सलमान की गाने में एंट्री के लिए पुलिस रेड वाला सीन रखा गया। सलमान खान ने एक शानदार डांस स्टेप भी ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने में किया। इस स्टेप को खूब पसंद किया। सलमान खान की इस गाने को लेकर खूब चर्चा हुई।’ सोनू का मानना है कि जो भी हो, आखिर में फिल्म को इस बात का फायदा हुआ और एक एक्टर होने के नाते यही बात उनके लिए मायने रखता है। 

ये खबर भी पढ़ें: Sonu Sood: छह साल से बंद है कंगना और सोनू की बातचीत, बोले- कुछ ऐसी बातें कहीं जो मुझे चुभीं, जानें पूरा विवाद

‘फतेह’ को लेकर उत्साहित 
सोनू सूद फिल्म ‘फतेह’ की रिलीज वाले दिन भी कई जगह पर फैंस के साथ देखे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह फैंस को बताते हैं कि फिल्म ‘फतेह’ की टिकट 99 रुपये में मिलेगी। यह बात सुनकर उनके फैंस काफी खुश नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed