फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   fighter actor hrithik roshan gets proposed by an older woman on stage his reply viral over internet read here

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन से बुजुर्ग महिला ने कहा 'कहो ना प्यार है', दिल छू लेगी एक्टर की प्रतिक्रिया

Sat, 24 Jun 2023 08:42 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 24 Jun 2023 08:42 PM IST
सार

 ऋतिक रोशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला उनसे अपने इश्क का इजहार करती नजर आ रही है। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
fighter actor hrithik roshan gets proposed by an older woman on stage his reply viral over internet read here
ऋतिक रोशन - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अक्सर किसी न किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगभग हर उम्र का व्यक्ति उनका है। एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस के बीच ऋतिक ग्रीक गॉड के नाम से भी फेमस हैं।

विज्ञापन


ऋतिक के इश्क में कायल महिला
हाल ही में अभिनेता के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिस पर  उनकी प्रतिक्रिया देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। ऋतिक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला को उनसे यह कहते हुए सुना जा सकता है, ''मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। आपके इश्क में कायल हूं, और आप पर मैं घायल हूं। पर क्या करूं। मैं बहुत पहले पैदा हो गई, वरना मैं आपसे शादी करती।''
विज्ञापन


'उम्र समस्या नहीं '
महिला आगे कहती है, ''मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। मैं आपके प्यार का शिकार हूं।'' इसके बाद जब ऋतिक ने उनसे पूछा कि क्या वह शादीशुदा हैं, तो वह हां कहती हैं। इस पर 'फाइटर' एक्टर कहते हैं, "समस्या तो है। उम्र समस्या नहीं है, सिंगल तो मैं भी था। यहां तक कि मैं लंबे समय तक सिंगल था।''
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में आएंगे नजर 
एक्टर ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर 'वॉर 2', 'कृष 4' और 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं। फाइटर में उनके साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है, जबकि, 'वॉर 2' का डायरेक्शन अयान मुखर्जी करेंगे। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के होने की चर्चा है।

यह भी पढ़ें- Rhea Chakraborty: जिंदगी के मुश्किल दौर का जिक्र करती नजर आईं रिया, बोलीं- लोगों ने खूब बातें बनाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed