फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fighter actor Hrithik Roshan will part of salman khan and katrina kaif film Tiger 3 as media reports

Tiger 3: सलमान की 'टाइगर 3' में होगा ऋतिक रोशन का कैमियो? दिवाली पर मिलेगा फैंस को सरप्राइज

Sat, 04 Nov 2023 11:58 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sat, 04 Nov 2023 11:58 AM IST
विज्ञापन
Fighter actor Hrithik Roshan will part of salman khan and katrina kaif film Tiger 3 as media reports
टाइगर 3, ऋतिक रोशन - फोटो : social media
सलमान खान की आगामी फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज डेट नजदीक है। मेकर्स इस फिल्म को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। बता दें कि मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी 'टाइगर 3' यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। बताया जा रहा है कि 'टाइगर 3' में सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी के अलावा ऋतिक रोशन भी नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन


टाइगर में ऋतिक रोशन भी आएंगे नजर 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी 'टाइगर 3' में ऋतिक रोशन भी नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि यशराज फिल्म्स की पांचवी स्पाई यूनिवर्स फिल्म में टाइगर, पठान और कबीर एक साथ नजर आएंगे। बता दें कि टाइगर और जोया के की वापसी वाली इस किस्त की एडवांस बुकिंग रिलीज से एक सप्ताह पहले 5 नवंबर, 2023 को शुरू होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Rakul Preet Singh: 'कुछ कुछ होता है' की अंजलि ने रकुल प्रीत पर किया गहरा असर, बोलीं- मैं भी उसकी तरह हो गई थी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये फिल्में होंगी स्पाई यूनिवर्स में शामिल 
बताया जा रहा है कि टाइगर 3 के बाद, स्पाई यूनिवर्स में अयान मुखर्जी निर्देशित एक्शन फिल्म 'वॉर 2' देखने को मिलेगी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी नजर आएंगे। 'वॉर 2' के बाद आलिया भट्ट अपनी स्पाई फिल्म के साथ इस यूनिवर्स का हिस्सा बनेंगी, जिसमें वह शारवरी वाघ के साथ नजर आएंगी।

दिवाली के दिन होगी रिलीज
बता दें कि 'टाइगर 3' दिवाली के दिन यानी 12 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें सलमान के साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी अहम रोल में नजर आएंगे। 'टाइगर 3' हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी डब वर्जन में देखी जा सकेगी। इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो होगा। एक बार फिर फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान साथ नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Shastry Virudh Shastry Review : बाप बेटे की जंग में फंसा बचपन, परेश रावल की अभिनय यात्रा में मील का पत्थर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed