फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Ek Chatur Naar Actors Divya khossla And Neil Nitin Mukesh Celebrate Ganesh Utsav

Ek Chatur Naar: नील नितिन ने बजाया ढोल, दिव्या खोसला ने बांटा प्रसाद; फिल्म रिलीज से पहले मनाया गणेश उत्सव

Sat, 30 Aug 2025 06:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 30 Aug 2025 06:56 PM IST
सार

इन दिनों दिव्या खोसला अपनी नई फिल्म ‘एक चतुर नार’ को लेकर चर्चा में हैं। वह जमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में उन्हें को-एक्टर नील नितिन मुकेश के साथ गणेश उत्सव मनाते हुए देखा गया।

विज्ञापन
Film Ek Chatur Naar Actors Divya khossla And Neil Nitin Mukesh Celebrate Ganesh Utsav
दिव्या खोसला, नील नितिन मुकेश - फोटो : इंस्टाग्राम@instantbollywood

विस्तार

फिल्म ‘एक चतुर नार’ की रिलीज से पहले दिव्या खोसला कुमार गणेश उत्सव मनाती हुई नजर आईं। उनके साथ एक्टर नील नितिन मुकेश को भी देखा गया। दोनों गणेश उत्सव मनाते हुए अपनी फिल्म का प्रचार भी कर रहे हैं। दिव्या और नील नितिन मुकेश से ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 

विज्ञापन

नील ने जमकर बजाया ढोल
फिल्म ‘एक चतुर नार’ के एक्टर नील नितिन मुकेश को गणेश उत्सव में शामिल होते हुए देखा गया। मुंबई के एक गणपति पांडाल में नील और दिव्या खोसला को देखा गया, गणपति बप्पा के सामने दोनों प्रार्थना करते हुए नजर आए। नील के साथ दिव्या खोसला ने भी जमकर ढोल बजाया, गणपति उत्सव की खुशी में दोनों झूमते नजर आए। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)




दिव्या खोसला ने भक्तों को बांटा प्रसाद
एक और वायरल वीडियो में दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश लोगों को प्रसाद बांटते हुए नजर आए। भक्तों को भंडारा करवाते हुए दिखे। दिव्या खोसला ने गणेश उत्सव के अवसर लाल रंग की अनारकली ड्रेस पहनी है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

ये खबर भी पढ़ें: Divya Khossla: 'एक चतुर नार' के लिए झुग्गी-झोपड़ी में रहीं टी-सीरीज की मालकिन, दिव्या खोसला के पोस्ट से खुलासा 

क्या है फिल्म ‘एक चतुर नार’ की कहानी
हाल ही में फिल्म ‘एक चतुर नार’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। जिसमें दिव्या खोसला का किरदार, नील नितिन मुकेश के किरदार को ब्लैकमेल करता दिखा। फिल्म की कहानी में कॉमेडी, सस्पेंस, ड्रामा की डोज दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस फिल्म में दिव्या खोसला, नील नितिन मुकेश के अलावा छाया कदम, सुशांत सिंह, रजनीश दुग्गल, यशपाल शर्मा, हेली दारूवाला, रोज सरदाना और गीता अग्रवाल शर्मा जैसे एक्टर शामिल हैं। फिल्म को उमेश शुक्ला ने निर्देशित किया। यह 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed