Ghajini 2: क्या सच में बनने जा रहा है गजनी का सीक्वल? फिल्म के निर्माता की प्रतिक्रिया आई सामने
आमिर इन दिनों मेडिटेशन के लिए नेपाल गए हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता 10 दिनों तक वहीं रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया कि अभिनेता एक एक्शन फिल्म से अपना कमबैक करने वाले हैं। इस बीच खबर यह भी सामने आई कि वह गजनी 2 के सीक्वल पर विचार कर रहे हैं और इसके लिए वह मेकर्स से लगातार संपर्क में हैं।
क्या बनेगा गजनी का सीक्वल?
वहीं, अब इस बारे में फिल्म के प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद का भी रिएक्शन सामने आया है। एक मीडिया हाउस से बात करते हुए उन्होंने इन खबरों को खारिज कर दिया। साथ ही उन्होंने आमिर सेे इस विषय पर किसी भी प्रकार की बात से इनकार कर दिया है। अरविंद ने कहा, "गजनी का कोई सीक्वल नहीं है, न कभी था, न कभी होगा।" वहीं, रिपोर्ट में आमिर के एक दोस्त हवाले से बताया गया है कि गजनी रीमेक करने का कोई सवाल ही नहीं था। “लाल सिंह चड्ढा के बाद, आमिर पूरी तरह से रीमेक से दूर हैं। आमिर के करीबी ने बताया कि फिलहाल वह एक ओरिजिनल स्क्रिप्ट की तलाश में हैं।
एक्टिंग से दूर चल रहे आमिर
बता दें कि हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि आमिर इन दिनों मेडिटेशन के लिए नेपाल गए हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता 10 दिनों तक वहां रहेंगे। गौरतलब है कि लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप हो जाने के बाद आमिर इन दिनों एक्टिंग से दूर चल रहे हैं। एक इवेंट के दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि वह कुछ समय के लिए केवल फिल्म निर्माण के काम में सक्रिय रहेंगे। फिलहाल, अभिनेता आरएस प्रसन्ना की फिल्म चैंपियन का निर्माण करने की तैयार कर रहे हैं। यह स्पैनिश फिल्म का हिंदी रीमेक होगा।