फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Filmmaker Pulkit Says He Was Not Happy With Rajkumar Rao Film Maalik

क्यों राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ से खुश नहीं थे पुलकित, फिल्ममेकर ने किया खुलासा; OTT को लेकर कही बड़ी बात

Sun, 10 May 2026 09:44 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 10 May 2026 09:44 PM IST
सार

Pulkit on Maalik Movie: फिल्ममेकर पुलकित ने हाल ही में खुलासा किया कि वे राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ से खुश नहीं थे। जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा। 

विज्ञापन
Filmmaker Pulkit Says He Was Not Happy With Rajkumar Rao Film Maalik
मालिक फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्ममेकर पुलकित अपनी आने वाली फिल्म ‘कर्तव्य’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने बताया कि वह अपनी ज्यादातर फिल्में सीधे ओटीटी पर रिलीज करना क्यों पसंद करते हैं और थिएटर रिलीज से क्यों दूरी बनाते हैं।

विज्ञापन

‘मालिक’ के समय मैं फिल्म से खुश नहीं था
पुलकित ने कहा कि थिएटर में फिल्म रिलीज करने का बहुत प्रेशर होता है। उन्होंने अपनी पिछली थिएटर रिलीज फिल्म ‘मालिक’ का उदाहरण देते हुए बताया कि उस समय वह फिल्म से पूरी तरह खुश नहीं थे, क्योंकि दबाव में काम ठीक से नहीं हो पाया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘थिएटर वर्ल्ड में फिल्ममेकर्स पर बहुत दबाव होता है। ‘मालिक’ के समय मैं फिल्म से खुश नहीं था क्योंकि प्रेशर में मैं अच्छा काम नहीं कर पाया। इसलिए मैं अब ऐसा दबाव नहीं लेना चाहता।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Filmmaker Pulkit Says He Was Not Happy With Rajkumar Rao Film Maalik
फिल्म 'मालिक' - फोटो : X

मालिक फिल्म के बारे में 
बता दें कि ‘मालिक’ में मानुषी छिल्लर, राजकुमार राव, प्रोसेनजीत चटर्जी, अंशुमान पुष्कर, स्वानंद किरकिरे, सौरभ सचदेवा और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में थे।

ये भी पढ़ें- सुजैन खान ने 'मदर्स डे' पर अपनी मां जरीन को किया याद, दी श्रद्धांजलि; ऋतिक ने लिखा- 'हमें उनकी बहुत याद...'

यह फिल्म 1980 के दशक के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) की कहानी दिखाती है, जिसमें एक किसान का बेटा दीपक धीरे-धीरे एक गैंगस्टर बन जाता है। फिल्म में उसकी मेहनत, दर्द और सत्ता से जुड़ी कहानी दिखाई गई है।

इस फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया था और यह उनकी पहली थिएटर रिलीज फिल्म थी। इसे टिप्स फिल्म्स के तहत कुमार तौरानी और नॉर्थर्न लाइट्स फिल्म्स के जय शेवकरमानी ने प्रोड्यूस किया है।

Filmmaker Pulkit Says He Was Not Happy With Rajkumar Rao Film Maalik
फिल्म कर्तव्य - फोटो : इंस्टाग्राम
कब रिलीज होगी कर्तव्य फिल्म?
बता दें कि पुलकित की अगली फिल्म कर्तव्य 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, जिसमें सैफ अली खान लीड रोल में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed