सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   From O Sherawali To Chalo Bulawa Aaya Hai Navratri Is Incomplete Without These 6 Bollywood songs

‘ओ शेरोंवाली’ से लेकर ‘चलो बुलावा आया है’ तक, इन गानों के बिना अधूरी है नवरात्रि; जानिए टॉप 6 बॉलीवुड सॉन्ग्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 22 Mar 2026 09:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Songs For Navratri: नवरात्रि का समय आते ही बॉलीवुड के कई भक्ति गीत अपने आप याद आ जाते हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड के चर्चित कुछ भजन, जो नवरात्रि में हर पंडाल पर सुनाई देते हैं। 

From O Sherawali To Chalo Bulawa Aaya Hai Navratri Is Incomplete Without These 6 Bollywood songs
नवरात्रि बॉलीवुड सॉन्ग्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

नवरात्रि के दौरान जब पूरे देश में माता रानी की भक्ति का माहौल बनता है, तब बॉलीवुड के कुछ खास भजन अपने आप हर पंडाल, मंदिर और जागरण में सुनाई देने लगते हैं। ये गाने सिर्फ म्यूजिक नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास और भावनाओं का एक सुंदर संगम होते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं ऐसे ही चर्चित बॉलीवुड भजनों के बारे में।
Trending Videos

From O Sherawali To Chalo Bulawa Aaya Hai Navratri Is Incomplete Without These 6 Bollywood songs
ओ शेरोंवाली - फोटो : सोशल मीडिया

ओ शेरोंवाली
फिल्म ‘सुहाग’ का यह भजन नवरात्रि का खास गाना बन चुका है। इस गाने में माता रानी की शक्ति और उनके आशीर्वाद का गुणगान किया गया है। इसकी धुन इतनी जोशीली है कि यह भजन अक्सर जागरण और पंडालों में माहौल को भक्तिमय बना देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

From O Sherawali To Chalo Bulawa Aaya Hai Navratri Is Incomplete Without These 6 Bollywood songs
चलो बुलावा आया है - फोटो : सोशल मीडिया

चलो बुलावा आया है
‘अवतार’ फिल्म का यह भजन माता के दरबार जाने की आस्था को बहुत खूबसूरती से दर्शाता है। ‘बुलावा’ शब्द ही इस गाने की जान है, जो यह भावना देता है कि जब माता रानी बुलाती हैं, तभी भक्त उनके दरबार तक पहुंचता है।

From O Sherawali To Chalo Bulawa Aaya Hai Navratri Is Incomplete Without These 6 Bollywood songs
तूने मुझे बुलाया शेरांवालिये - फोटो : सोशल मीडिया

तूने मुझे बुलाया शेरांवालिये
फिल्म ‘आशा’ का यह भजन भक्त और माता के बीच गहरे संबंध को दर्शाता है। ये गाना नवरात्रि के टाइम पर काफी सुना जाता है।

From O Sherawali To Chalo Bulawa Aaya Hai Navratri Is Incomplete Without These 6 Bollywood songs
मां शेरावालिये तेरा शेर आ गया - फोटो : सोशल मीडिया
मां शेरावालिये तेरा शेर आ गया
अक्षय कुमार, रवीना टंडन और रेखा की फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ का गाना ‘मां शेरावालिये तेरा शेर आ गया’ काफी पॉपुलर है। नवरात्रि के टाइम पर किसी पंडाल में ये गाना ना चले, ऐसा हो ही नहीं सकता।

From O Sherawali To Chalo Bulawa Aaya Hai Navratri Is Incomplete Without These 6 Bollywood songs
जय अम्बे जगदम्बे मां - फोटो : सोशल मीडिया
जय अम्बे जगदम्बे मां
फिल्म ‘क्रांतिवीर’ से नाना पाटेकर और डिंपल कपाड़िया का ‘जय अम्बे जगदम्बे मां’ सबसे चर्चित गानों में से एक है। यह भी नवरात्रि में काफी सुना जाता है।

From O Sherawali To Chalo Bulawa Aaya Hai Navratri Is Incomplete Without These 6 Bollywood songs
दुर्गा है मेरी मां - फोटो : सोशल मीडिया
दुर्गा है मेरी मां
फिल्म क्रांति का ‘दुर्गा है मेरी मां’ भजन लगभग सभी को याद होगा। इसके बिना नवरात्रि अधूरी सी लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed