फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   gadar 2 actress Ameesha Patel says Kareena Kapoor did not back out from Kaho Naa Pyaar Hai read here

Ameesha Patel: 'कहो ना प्यार है' को लेकर अमीषा पटेल का बड़ा खुलासा, बोलीं- करीना ने नहीं छोड़ी फिल्म बल्कि...

Sun, 03 Sep 2023 08:54 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 03 Sep 2023 08:54 AM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अपनी डेब्यू 'कहो ना प्यार है' को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
gadar 2 actress Ameesha Patel says Kareena Kapoor did not back out from Kaho Naa Pyaar Hai read here
करीना कपूर, अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। दर्शकों के लिए 23वें दिन भी तारा सिंह और सकीना का क्रेज कम होता नहीं दिख रहा है। फिल्म ने अब तक टिकट खिड़की पर 493.65 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस अमीषा पटेल अपने बयानों की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। एक तरफ जहां अनिल शर्मा के साथ उनकी जुबानी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही। तो वहीं, दूसरी ओर 'सकीना' ने अपनी डेब्यू  'कहो ना प्यार है' को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन

 

gadar 2 actress Ameesha Patel says Kareena Kapoor did not back out from Kaho Naa Pyaar Hai read here
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

अमीषा पटेल ने करीना को लेकर कही यह बात
साल 2000 में आई फिल्म 'कहो ना प्यार है' से अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन ने इंडस्ट्री में कदम रखा था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि करीना कपूर ने 'कहो ना प्यार है' करने से इनकार नहीं किया था, बल्कि निर्देशक राकेश रोशन ने उन्हें फिल्म छोड़ने के लिए कहा था। गौरतलब है कि रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कहो ना प्यार है' के लिए ऋतिक के अपोजिट करीना पहली पसंद थीं, लेकिन अमीषा ने उनकी जगह ले ली। साक्षात्कार में अमीषा ने दावा किया है कि राकेश रोशन ने उन्हें बताया था मैंने करीना को फिल्म छोड़ने के लिए कहा गया था, क्योंकि उनके बीच कुछ आपसी मतभेद थे। उन्होंने कहा, "वास्तव में वह पीछे नहीं हटीं। राकेश जी ने मुझे जो बताया उन्होंने करीना को फिल्म छोड़ने के लिए कहा क्योंकि उनके बीच मतभेद थे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

gadar 2 actress Ameesha Patel says Kareena Kapoor did not back out from Kaho Naa Pyaar Hai read here
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

'मुझे मेरी सोनिया मिल गई'
एक्ट्रेस ने आगे कहा, '' फिल्म से करीना के जाने के बाद, पिंकी रोशन (ऋतिक की मां) को तगड़ा झटका लगा क्योंकि, फिल्म में करोड़ों का निवेश किया गया था, सेट तैयार था और तीन दिनों में फिल्म की लीड एक्ट्रेस 'सोनिया' को ढूंढना था। उन्होंने कहा कि चूंकि यह ऋतिक की पहली फिल्म थी, इसलिए हर कोई वास्तव में तनाव में था। अमीषा ने खुलासा किया कि राकेश ने उन्हें कहां देखा था, "पिंकी आंटी ने मुझे बताया कि जिस दिन राकेश ने मुझे शादी में देखा था, वह पूरी रात सोए नहीं थे। उन्होंने कहा था, 'मुझे मेरी सोनिया मिल गई, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह हां कहेगी।” 

विज्ञापन

gadar 2 actress Ameesha Patel says Kareena Kapoor did not back out from Kaho Naa Pyaar Hai read here
अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ममता कुलकर्णी और गोविंदा थे अनिल शर्मा की पसंद
वहीं, एक दूसरे इंटरव्यू में अमीषा ने कहा था कि गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा के साथ उनके रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे। एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि अनिल ने कभी भी उन्हें गदर की सकीना के रूप में नहीं सोचा था। वह फिल्म में सकीना के तौर पर ममता कुलकर्णी और तारा सिंह के रूप में गोविंदा को कास्ट करना चाहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed