फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gadar 2 Star Ameesha expressed her desire to work with Hrithik Roshan says we have a great Chemistry

Ameesha Patel: अमीषा ने जताई ऋतिक रोशन के साथ काम करने की इच्छा, एक बार फिर पर्दे पर जमेगी दोनों की जोड़ी?

Fri, 18 Aug 2023 12:38 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 18 Aug 2023 12:38 PM IST
सार

सनी और अमीषा की फिल्म को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह बॉक्स ऑफिस पर भी जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। अब अमीषा ने ऋतिक रोशन संग काम करने की इच्छा जाहिर की है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Gadar 2 Star Ameesha expressed her desire to work with Hrithik Roshan says we have a great Chemistry
ऋतिक और अमीषा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्माता -निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हुए हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खूब उत्सुकता देखने को मिल रही थी। सनी और अमीषा की फिल्म को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह बॉक्स ऑफिस पर भी जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। अब अमीषा ने ऋतिक रोशन संग काम करने की इच्छा जाहिर की है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

फिल्म की सफलता के लिए ऑडियंस को कहा धन्यवाद
सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। सलमान खान और कार्तिक आर्यन जैसी हस्तियां भी फिल्म की प्रशंसा करने में प्रशंसकों के साथ शामिल हो गई हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू ने फिल्म की सफलता के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया है और ऋतिक संग काम करने की अपनी इच्छा जाहिर की है।

Bradley Cooper: 'मेस्ट्रो' में ब्रैडली कूपर की कृत्रिम नाक पर एक्टर के साथ आया बर्नस्टीन का परिवार, कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन

गदर 2  में काम करने पर अभिनेत्री को है खुशी
अभिनेत्री ने दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘मैं अपने दर्शकों को धन्यवाद देती हूं। सभी प्यारे लोगों को धन्यवाद देती हूं। टिकट लेने के लिए लंबी लाइनों में लगना, कई बार जाना और हमारी फिल्मों को देखना किसी चुनौती से कम नहीं होगी। किसी भी फिल्म को हिट कराने में दर्शकों का अहम योगदान होता है। हालांकि, दर्शकों के बाद मैं भगवान को शुक्रिया कहूंगी।’

Gulzar Birthday: दो वक्त की रोटी कमाने मैकेनिक बने थे गुलजार, परिवार की विरोध के बाद भी नहीं घटी संगीत की ललक

विज्ञापन

 ऋतिक रोशन संग काम करने की जताई इच्छा
आगे इंटरव्यू में अमीषा ने ऋतिक संग काम करने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की और कहा, ‘मुझे अच्छा लगेगा अगर मुझे उनके साथ दोबारा काम करने का असर मिलेगा। दर्शकों ने हमारी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया था। अभिनेत्री ने कहा कि उनकी साथ में पहली फिल्म एक रोमांटिक-थ्रिलर थी और वह चाहती हैं कि उनकी अगली फिल्म "एक प्यारी, मजेदार प्रेम कहानी हो जिसमें थोड़ी सी कॉमेडी, शानदार संगीत और ढेर सारा डांस हो क्योंकि हम दोनों अच्छे डांसर हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed