फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gal Gadot reveals she is a Big Fan Of Alia Bhatt and call actress perfect choice for Heart of Stone film

Gal Gadot: गैल गैडोट ने आलिया की तारीफ में पढ़े कसीदे, अभिनेत्री को बताया 'हार्ट ऑफ स्टोन' के लिए परफेक्ट चॉइस

Mon, 19 Jun 2023 01:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 19 Jun 2023 01:04 PM IST
सार

इवेंट के दौरान गैल गैडोट ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह आलिया की फैन हैं। ब्राजील में  टुडुम इवेंट के दौरान गैल ने आलिया की काफी तारीफ की थी।

विज्ञापन
Gal Gadot reveals she is a Big Fan Of Alia Bhatt and call actress perfect choice for Heart of Stone film
आलिया और गैल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने साउथ में जलवा बिखेरने के बाद हॉलीवुड में भी अपने पांव जमाने की ठान ली है। एक्ट्रेस फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं, जिसमें उनके साथ गैल गैडोट भी हैं। हाल ही में, आलिया और गैल ने जेमी के साथ ब्राजील में नेटफ्लिक्स के टुडुम इवेंट में अपनी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया था। अब इस फिल्म की को-स्टार  गैल गैडोट आलिया भट्ट की तारीफ की है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

विज्ञापन
 

गैल ने आलिया की तारीफ में पढ़े कसीदे
आलिया की इस फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर फैंस की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इसमें आलिया के निगेटिव किरदार से नेटिजंस काफी प्रभावित हैं। इवेंट के दौरान गैल गैडोट ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह आलिया की फैन हैं। ब्राजील में  टुडुम इवेंट के दौरान गैल ने आलिया की काफी तारीफ की थी। गैल ने खुलासा किया कि उन्होंने राम चरण और जूनियर एनटीआर और आलिया की फिल्म ‘आरआरआर’ देखी है और उन्हें यह फिल्म काफी अच्छी भी लगी है। अभिनेत्री ने ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ के लिए आलिया को परफेक्ट चॉइस भी बताया है।

विज्ञापन


Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: सेट कर लें अपने अलार्म! कल इतने बजे रिलीज होगा आलिया-रणवीर की फिल्म का टीजर

विज्ञापन
विज्ञापन
 

हार्ट ऑफ स्टोन के लिए आलिया को बताया परफेक्ट चॉइस 
गैल ने आलिया की तारीफ करते हुए कहा, "मैं पहले से ही आलिया की बहुत बड़ी प्रशंसक थी। मैंने ‘आरआरआर’ देखी थी और हम किसी नए व्यक्ति की तलाश कर रहे थे, जिसमें हमारे अनुसार पात्रों को चित्रित करने की क्षमता हो और जो सुंदर भी दिख सके। आलिया एकदम सही पसंद थी।” आपको बता दें कि आलिया और गैल के बीच अच्छा तालमेल है और उन्हें अक्सर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते देखा जाता है। 


Adipurush: 'यह अफवाह है कि उन्होंने कभी आपा नहीं खोया', फिल्म में राम के क्रोधित पुरुष चित्रण पर ओम ने दी सफाई

 

नेगेटिव रोल में नजर आएंगी अभिनेत्री
बता दें कि फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में आलिया भट्ट, केया धवन की भूमिका में नजर आने वाली हैं, जिसका मकसद सिर्फ बर्बादी फैलाना है। हाथ में बंदूक लिए आलिया अपने निगेटिव किरदार से फैंस का उत्साह बढ़ा रही हैं। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed