फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ganapath actor Tiger Shroff would want to take REVENGE on Hrithik Roshan read details here

Tiger Shroff: ऋतिक रोशन से इस बात का बदला लेना चाहते हैं टाइगर श्रॉफ, चार साल पुराना है मामला

Thu, 19 Oct 2023 11:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 19 Oct 2023 11:29 PM IST
सार

वॉर में ऋतिक रोशन ने मेजर कबीर धालीवाल की भूमिका निभाई थी, जो रॉ की एलीट शैडो यूनिट का नेतृत्व करते हैं। दूसरी ओर, टाइगर श्रॉफ दोहरी भूमिका में दिखे थे।

विज्ञापन
Ganapath actor Tiger Shroff would want to take REVENGE on Hrithik Roshan read details here
टाइगर श्रॉफ, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऋतिक रोशन की गिनती बॉलीवुड के प्रतिभावान कलाकारों में होती है। पर्दे पर हर किरदार को वह बखूबी निभाते हुए नजर आते हैं। चाहे वो धूम 2 में एक चोर की भूमिका हो या फिर सुपर 30 में एक सफल गणितज्ञ का रोल, वह कैरेक्टर में खुद को पूरी तरह ढाल लेते हैं। अभिनेता 2019 की एक्शन थ्रिलर फिल्म वॉर का भी हिस्सा थे, जिसमें उनके सह-कलाकार टाइगर श्रॉफ थे। फिल्म में, दोनों अभिनेताओं के बीच जोरदार आमना-सामना भी हुआ था। 

विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने खुद को गिफ्ट की बेहद महंगी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन

चार साल पुराना है मामला

हाल ही में एक इंटरव्यू में टाइगर ने मौका मिलने पर फिल्म में ऋतिक रोशन से हुई मारपीट का बदला लेने की बात कही। वॉर में ऋतिक रोशन ने मेजर कबीर धालीवाल की भूमिका निभाई थी, जो रॉ की एलीट शैडो यूनिट का नेतृत्व करते हैं। दूसरी ओर, टाइगर श्रॉफ दोहरी भूमिका में दिखे थे। कैप्टन सौरभ पाटिल की भूमिका निभाते समय, उनका सामना कबीर से हुआ था और फिर दोनों के बीच जबर्दस्त लड़ाई भी हुई थी। हाल ही में टाइगर ने इंडिया टुडे के साथ एक साक्षात्कार के बताया कि अगर उनका किरदार कभी वापस लौटता है तो वह ऋतिक रोशन से बदला लेना चाहेंगे। 

'शायद ऐसा न कर पाऊं'

उन्होंने कहा, “अगर मैं बुरे किरदार के रूप में वापस आता हूं, तो मैं शायद ऋतिक सर से मैं इतनी बुरी तरह से पीटने का बदला लेना चाहूंगा। लेकिन मैं उनका इतना आदर करता तो शायद यह नहीं कर पाऊंगा।'' बता दें कि अभिनेता ने यह बात तब कही जब उनसे सवाल किया गया कि वह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के पात्रों पठान, टाइगर और कबीर में से किसके साथ आमना-सामना करना चाहेंगे।

विज्ञापन

गणपत में नजर आएंगे टाइगर

वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर जल्द ही गणपत में नजर आने वाले हैं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म में कृति सेनन और अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 20 अक्तूबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Guru Randhawa: पैन इंडिया फिल्म 'शाहकोट' में अभिनय करेंगे गुरु रंधावा, पोस्टर साझा कर दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed