सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ghar Kab Aaoge Song From Border 2 Release Sonu Nigam Arijit Singh Diljit Dosanjh And Vishal Mishra Sung It

खत्म हुआ इंतजार, रिलीज हुआ ‘बॉर्डर 2’ का ‘घर कब आओगे’ गीत; इन गायकों की आवाज ने जीता दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 02 Jan 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

Ghar Kab Aaoge Song Release: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का पहला गीत ‘घर कब आओगे’ रिलीज हो गया है। फैंस गाने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Ghar Kab Aaoge Song From Border 2 Release Sonu Nigam Arijit Singh Diljit Dosanjh And Vishal Mishra Sung It
घर कब आओगे गाने का टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

फैंस का इंतजार खत्म हुआ और ‘बॉर्डर 2’ का मच अवेटेड गाना ‘घर कब आओगे’ आज रिलीज हो गया है। हालांकि, अभी मेकर्स ने सिर्फ गाने का ऑडियो जारी किया है। गाने का वीडियो वर्जन शाम को रिलीज किया जाएगा। इस गाने की घोषणा के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अभी गाने का ऑडियो वर्जन रिलीज किया गया है, जिसे ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर सुना जा सकता है।

Trending Videos

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)


 

इन गायकों ने दी है आवाज
‘घर कब आओगे’ फिल्म ‘बॉर्डर’ के लोकप्रिय गीत ‘संदेसे आते हैं’ का री-क्रिएटेड वर्जन है। जिसे उसी धुन के साथ नए अंदाज और लिरिक्स में पेश किया गया है। जावेद अख्तर द्वारा लिखित और अनु मलिक के संगीत से सजे ‘संदेसे आते हैं’ के इस नए वर्जन को मनोज मुंतशिर ने लिखा है। जबकि संगीत मिथुन का है। पिछली बार इस गाने को सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने गाया था। लेकिन इस बारे गाने में दो नहीं बल्कि चार गायकों की आवाज है। इस बारे गाने को सोनू निगम के साथ अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इन चारों की आवाज में इस गाने को सुनकर फैंस उत्साहित हैं।

23 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। जबकि मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी फिल्म में अहम किरदारों में दिखाई देंगे। देशभक्ति से लबरेज इस फिल्म का टीजर थोड़े दिन पहले रिलीज किया गया था। टीजर को फैंस का मिला-जुला रिएक्शन ही हासिल हुआ था। अब दर्शक फिल्म का ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। देखना ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखा पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed