40 की उम्र में फिर प्यार में पड़ीं कीर्ति कुल्हारी, खुद से छोटे इस एक्टर को कर रहीं डेट; नए साल पर किया कंफर्म
Kirti Kulhari Relationship Confirm: ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ फेम एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने नए साल पर अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए किस एक्टर को डेट कर रहीं कीर्ति…
विस्तार
नए साल का स्वागत हर कोई अपने-अपने तरीके से कर रहा है। अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने अपने नए साल का स्वागत बड़े ही खास अंदाज में किया है। एक्ट्रेस ने नए साल के मौके पर अपने रिलेशनशिप को रिवील किया है। उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक करते हुए अपने पार्टनर के साथ तस्वीरें भी साझा की हैं। जानिए किसके साथ रिलेशनशिप में हैं कीर्ति…
अभिनेता राजीव सिद्धार्थ के साथ रिश्ते में हैं कीर्ति
नए साल के मौके पर 1 जनवरी की देर रात कीर्ति कुल्हारी ने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए अपने रिलेशनशिप को ओपेन किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की है, जिसमें कई अलग-अलग फोटोज हैं। इन फोटोज में कीर्ति कुल्हारी अभिनेता राजीव सिद्धार्थ के साथ नजर आ रही हैं। इस रील में राजीव और कीर्ति की कई रोमांटिक तस्वीरें भी हैं। इस रील के साथ ही कीर्ति ने राजीव सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया है। कीर्ति ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है। सभी को 2026 मुबारक हो।’
View this post on Instagram
राजीव से 11 महीने बड़ी हैं कीर्ति
आजकल किसी भी रिलेशनशिप के सामने आते ही पार्टनर्स के बीच उम्र का फासला जानने के लिए भी फैंस उत्साहित रहते हैं। इसी तरह राजीव सिद्धार्थ और कीर्ति कुल्हारी के बीच के उम्र के फासले को लेकर भी फैंस उत्साहित हैं। साल 1985 को जन्मीं कीर्ति कुल्हारी 40 साल की हैं। जबकि राजीव सिद्धार्थ कीर्ति से सिर्फ 11 महीने ही छोटे हैं। अप्रैल 1986 में जन्मे राजीव सिद्धार्थ अभी 39 साल के हैं। ऐसे में कीर्ति और राजीव के बीच उम्र का अधिक फासला नहीं है।
यह खबर भी पढ़ेंः खत्म हुआ इंतजार, रिलीज हुआ ‘बॉर्डर 2’ का ‘घर कब आओगे’ गीत; इन गायकों की आवाज ने जीता दिल
2016 में कीर्ति ने की थी साहिल सहगल से शादी
कीर्ति कुल्हारी ने इससे पहले अभिनेता साहिल सहगल से शादी की थी। दोनों ने साल 2016 में शादी की थी। लेकिन पांच साल तक शादी चलने के बाद साल 2021 में दोनों अलग हो गए थे।
फोर मोर शॉट्स प्लीज में नजर आई थीं कीर्ति
वर्कफ्रंट की बात करें तो कीर्ति कुल्हारी आखिरी बार अपनी लोकप्रिय सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ के चौथे सीजन में नजर आई हैं। यह शो 19 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज स्ट्रीम हुआ था।