फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ghoomer Fame Ivanka Das Reveals She Was Removed From Taali What Happened To Me Was Not Right

Ivanka Das: 'हड्डी' के सेट पर इवांका का हुआ था ट्रांसजेंडर्स से झगड़ा, 'घूमर' एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

Mon, 21 Aug 2023 11:50 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 21 Aug 2023 11:50 AM IST
सार

'सनफ्लावर' और 'घूमर' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी इवांका दास अब नवाजुद्दीन सिद्धिकी के साथ 'हड्डी' में भी नजर आने वाली हैं। लेकिन वह अपने काम से खुश नहीं बल्कि निराश हैं।

विज्ञापन
Ghoomer Fame Ivanka Das Reveals She Was Removed From Taali What Happened To Me Was Not Right
इवांका दास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'सनफ्लावर' और 'घूमर' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकीं इवांका दास अब नवाजुद्दीन सिद्धिकी के साथ 'हड्डी' में भी नजर आने वाली हैं। लेकिन वह अपने काम से खुश नहीं बल्कि निराश हैं। इवांका ट्रांस हैं लेकिन वो ये जानना चाहती हैं कि उन्हें ट्रांसजेंडर के कैरेक्टर ही क्यों करने के लिए दिए जा रहे हैं। जबकि वह कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। कई पॉपुलर मैग्जीन के कवर पेज पर फीचर भी हो चुकी हैं। 'घूमर' में वह अभिषेक बच्चन की बहन बनी हैं। एक इंटरव्यू में इवांका ने एक ट्रांससेक्शुअल एक्टर के रूप में अपने स्ट्रगल के बारे में बात की है।
विज्ञापन

इवांका दास ने एक संस्थान के साथ खास बातचीत में अपने स्ट्रगल के दिनों को यादकर बताया, 'जब मैं मुंबई शिफ्ट हुई तो मैं घर से जो भी पैसा लाई थी, वो खत्म हो गया था। मेरे सीरियल्स में पहले तो देरी हुई और बाद में वो ठंडे बस्ते में ही चला गया। मैं इससे काफी निराश हो गई थी। इसके बाद मुझे डांस दीवाने से कॉल आया। पता चला की उन्होंने मुझे मेरे वायरल लुक के लिए लिया है क्योंकि उस वक्त मेरे सिर पर बिल्कुल बाल नहीं थे। गंजी थी मैं। लेकिन टॉप 12 में आने के बाद बाहर कर दिया गया। फिर वहीं से, मुझे बॉम्बे और बेगम्स ऑफर हुआ।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Ghoomer Fame Ivanka Das Reveals She Was Removed From Taali What Happened To Me Was Not Right
इवांका दास - फोटो : सोशल मीडिया

इवांका ने आगे कहा, 'मैं जानती हूं कि मैं एक महिला हूं...एक ट्रांससेक्सुअल हूं। लेकिन मुझे हमेशा ट्रांसजेंडर के ही रोल्स मिले हैं। मैं समझती हूं कि मैं पहले ट्रांजीशन फेज में में थी लेकिन जब मैं बदल गई तो महिला के रोल्स क्यों नहीं मिल रहे हैं? मुझे बताया गया है कि या तो मैं ट्रांस रोल्स मिलेंगे या फिर बायोलॉजिकल वुमन के रोल्स के लिए सही हूं। क्योंकि उनका मानना है कि ट्रांससेक्सुअल केवल स्क्रीन पर ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा सकते हैं।'

विज्ञापन

इवांका ने बताया, 'सेट पर ट्रांसजेंडर्स के साथ मेरी थोड़ी लड़ाई हो गई क्योंकि उन्हें लगा कि सेट पर उनकी तुलना में मुझे अलग ट्रीटमेंट मिल रहा है और मैं अलग फैसिलिटीज का लुफ्त उठा रही हूं। मेरे साथ अलग व्यवहार इसलिए नहीं किया गया क्योंकि मैं उनसे अलग थी। बल्कि इसलिए किया गया क्योंकि एक कलाकार के रूप में मेरी स्थिति उनसे अलग थी, मैंने पहले ही काफी अच्छा काम किया है। उन्हें इस बात पर मुझसे झगड़ा नहीं करना चाहिए था और प्रोडक्शन टीम से संपर्क करना चाहिए था। मेरी बॉडी लैंग्वेज उनसे अलग है और वो मुझे चिढ़ाते भी थे। यह बहुत बुरा अनुभव था।'

यह भी पढ़ें:  सलमान खान ने दी 'तेरे नाम 2' की आहट? अभिनेता के लुक ने किया कयासों का बाजार गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed