फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ghoomer twitter review audience liked abhishek bachchan saiyami kher movie

Ghoomar Twitter Review: 'फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार की हकदार', सैयामी खेर और अभिषेक बच्चन की अदाकारी ने जीता दिल

Fri, 18 Aug 2023 02:11 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 18 Aug 2023 02:11 PM IST
सार

यह फिल्म सिखाती है कि लाख अड़चनों के बाद भी आपको हार नहीं माननी चाहिए और कामयाब होनी की हरसंभव कोशिश करनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म को लेकर दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया है।

विज्ञापन
ghoomer twitter review audience liked abhishek bachchan saiyami kher movie
घूमर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर का दर्शकों को पिछले काफी समय से इंतजार था और आज यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। घूमर उस खिलाड़ी की कहानी है जिसका एक हाथ नहीं है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन कोच की भूमिका में हैं वहीं सैयामी खेर ने क्रिकेटर की भूमिका निभाई है। यह फिल्म किसी को भई अपने सपनों के प्रति प्रेरित करने के लिए काफी है। यह फिल्म सिखाती है कि लाख अड़चनों के बाद भी आपको हार नहीं माननी चाहिए और कामयाब होनी की हरसंभव कोशिश करनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म को लेकर दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया है। 

विज्ञापन

अभिषेक बच्चन ने जीता दिल
अभिषेक बच्चन और सयामी खेर की फिल्म घूमर को लोग काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। ट्विटर पर ये फिल्म काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म को लोग काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। बता दें कि कोच की भूमिका में अभिषेक ने एक बार फिर दिल जीता है। लोगों को अभिषेक का ये अंदाज काफी पसंद आया है। वहीं सैयामी खेर ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 


इसे भी पढ़ें- Guns & Gulaabs Review:  चरस की दुनिया में चार चमन बहारों की चुस्कियां, राज और डीके ने बसाई अलबेली दुनिया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गजब की एक्टिंग
इस फिल्म को देखने के बाद एक शख्स ने लिखा, 'गजब की एक्टिंग की है अभिषेक ने...इस बार कुछ नया देखने को मिला है।' दूसरे ने लिखा, 'इस मूवी को सभी को अपनी फैमिली के साथ देखना चाहिए।' एक शख्स का कहना है कि 'यह फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार की हकदार है।' वहीं क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने भी अभिषेक बच्चन की जमकर तारीफ की है। एक और यूजर का कहना है कि 'घूमर प्रेरणा देने वाली फिल्म है, इसे जरूर देखना चाहिए।'
 

विज्ञापन

अमिताभ का कैमियो
वहीं घूमर की बात करें तो फिल्म घूमर में अमिताभ बच्चन ने कैमियो भी किया है। इस वजह से लोग और भी ज्यादा एक्साइडेट हो गए हैं। फिल्म में सैयामी का ट्रांसफॉर्मेशन शानदार है। दरअसल सैयामी रियल लाइफ में भी क्रिकेट खेलती हैं। इसलिए उन्होंने ये रोल काफी बखूबी निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed