गोविंदा ने अपने करियर की तुलना अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना से क्यों की? बोले- आपका नाम खराब….
Govinda Talk About His Career: एक वक्त था जब गोविंदा बॉलीवुड के हीरो नंबर वन थे। फिर उनका करियर ग्राफ गिरने लगा। हाल ही में अपने करियर को और स्टारडम को लेकर गोविंदा ने बात की। साथ ही अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना जैसे सेलेब्स से अपने करियर की तुलना की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोविंदा एक लंब अरसे से बड़ी हिट के लिए तरस रहे हैं। लीड रोल के बजाय वह साइड रोल में कई फिल्मों का हिस्सा भी बने हैं। हालिया एक इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर गोविंदा ने खुलकर बात की है। इंडस्ट्री में सफलता और असफलता के मायने समझाएं।
अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना का उदाहरण क्यों दिया?
सिद्धार्थ कानन के यूट्यूब चैनल पर दिए गए इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा कि बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर भी मुश्किल दौर से गुजरे हैं। वह कहते हैं, ‘फिल्म इंडस्ट्री में हर किसी को कभी न कभी बाहर कर दिया जाता है। एक्टर की रेप्युटेशन खराब कर दी जाती है। आप लेजेंड अमिताभ बच्चन को देखिए, वह इंडस्ट्री में परफेक्ट एक्टर थे लेकिन 15 साल तक गायब रहे। क्यों? इसी तरह राजेश खन्ना साहब जी को ही लीजिए। उनके करियर के बीच में कई लोग उनके खिलाफ हो गए। कहने लगे कि वह अजीब दिखते हैं।’
वह आगे कहते हैं, ‘आमिर खान की बदनामी कितनी होती थी बीच में लेकिन बाद में जब हिट देने लगे तो सबके लिए परफेक्शनिस्ट हो गए।’
इंडस्ट्री की बारे में कही बड़ी बात
गोविंदा ने इंटरव्यू में आगे कहा, ‘यहां किसका नाम सही है? जिनका नाम बहुत अच्छा है, समझिए, वे सबसे खतरनाक लोग हैं।’ अभिनेता ने यह भी माना कि बॉलीवुड में बुराई और बदनामी होना लगभग तय है। वह कहते हैं, ‘यह पक्का है कि आपका नाम खराब होगा।’
गोविंदा कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। खबर है कि वह सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' में नजर आ सकते हैं। लेकिन इस बात को लेकर कोई जानकारी मेकर्स ने नहीं शेयर की है। हां, सलमान खान ने 'बिग बॉस 19' के मंच पर जरूर कहा था कि वह गोविंदा के साथ एक फिल्म में काम कर रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X