सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Govt Instruct Censor Board To Remove Nora Fatehi Song Sarke Chunar From All platforms And Take Strict Action

‘सभी प्लेटफॉर्म से हटाएं’, नोरा फतेही के 'सरके चुनर' गाने पर सरकार ने सेंसर बोर्ड को दिया कार्रवाई का निर्देश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 17 Mar 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Sarke Chunar Teri Sarke Song Row: ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने विवाद पर अब सरकार सख्त हो गई है। सरकार ने सेंसर बोर्ड को कड़ा एक्शन लेने का निर्देश दिया है। जाने सरकार की ओर से क्या कुछ कहा गया…

Govt Instruct Censor Board To Remove Nora Fatehi Song Sarke Chunar From All platforms And Take Strict Action
नोरा फतेही 'सरके चुनर तेरी सरके' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना 'सरके चुनर' रिलीज के बाद से ही लगातार विवादों में घिरा हुआ है। गाने के बोल और डांस स्टेप को लेकर इसकी आलोचना की जा रही है और इस पर बैन लगाने की मांग की जा रही है। अब सरकार ने सेंसर बोर्ड को इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाने और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Trending Videos


फिल्मों और गानों में अश्लीलता पर सख्त कदम उठाने की सोच रही सरकार
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सीबीएफसी को गाने पर सख्त कार्रवाई करने और आरोपों के सही पाए जाने पर सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से गाने को हटाने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया है कि फिल्मों और संगीत वीडियो में अश्लील या आपत्तिजनक सामग्री की निगरानी को और सख्त किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर, सार्वजनिक तौर पर अश्लील या हानिकारक मानी जाने वाली सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए फिल्म प्रमाणीकरण नियमों में संशोधन पर भी विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Govt Instruct Censor Board To Remove Nora Fatehi Song Sarke Chunar From All platforms And Take Strict Action
नोरा फतेही - फोटो : X
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने सरकार को लिखा पत्र
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) द्वारा सीबीएफसी और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को इस मामले में पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इस पत्र के कुछ ही घंटों बाद सरकार की ओर से यह निर्देश दिए जाने की बात सामने आई है।

पत्र में एसोसिएशन ने इस मुद्दे को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए आरोप लगाया है कि गाने के बोल डबल मीनिंग वाले हैं। जो अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं। साथ ही संगठन ने इंडस्ट्री में ऐसे गानों को लेकर उठी चिंता की भी बात कही। साथ ही कहा गया कि कुछ गाने कथित तौर पर विवाद पैदा करने और सुर्खियां बटोरने के लिए बनाए जाते हैं। एसोसिएशन ने गाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए इसे सभी डिजिटल और प्रसारण प्लेटफार्मों से हटा की भी मांग की।
 

Govt Instruct Censor Board To Remove Nora Fatehi Song Sarke Chunar From All platforms And Take Strict Action
संजय दत्त और नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
पैन इंडिया फिल्म ‘केडी’ का है गाना
'सरके चुनर तेरी सरके' आगामी पैन इंडिया कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' का हिस्सा है, जिसका निर्देशन प्रेम ने किया है। गाने के बोल डबल मीनिंग वाले हैं, जो अश्लीलता को दर्शाते हैं। गाने में नोरा फतेही के साथ संजय दत्त भी नजर आए हैं। फिल्म के आधिकारिक संगीत सहयोगी आनंद ऑडियो ने इस गीत को हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में अपलोड किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed