फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gulmohar Starrer Actress Sharmila Tagore Talk About why She is not living With Saif Ali Khan Family

Sharmila Tagore: बेटे सैफ अली खान के संग क्यों नहीं रहतीं शर्मिला टैगोर? एक्ट्रेस बोलीं- मां को हल्के में...

Tue, 21 Feb 2023 03:57 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 21 Feb 2023 03:57 PM IST
सार

शर्मिला ने कहा कि मां कहीं भी नहीं जा रही हैं, लेकिन मां को हल्के में लिया जा रहा है। इससे आपको परेशान नहीं होना चाहिए। क्योंकि ऐसा ही होता है और यह पूरी तरह से नैचुरल है। और शादी के बाद बच्चों का परिवार होता है, जिसके कारण उनका ध्यान कम हो जाता है, उनके साथ भी ऐसा ही हुआ था। 

विज्ञापन
Gulmohar Starrer Actress Sharmila Tagore Talk About why She is not living With Saif Ali Khan Family
Sharmila Tagore - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने अभिनय से बॉलीवुड में नाम कमा चुकी शर्मिला टैगोर एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में गुलमोहर से वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म का गाना भी आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हाल ही में शर्मिला टैगोर ने एक इंटरव्यू में शादी के बाद फिल्मों में काम करने और अपने परिवार को लेकर बात की। 

विज्ञापन


शादी के बाद स्नेह में होता है बदलाव
शर्मिला टैगोर अपने परिवार या यूं कहें सैफ अली खान की शादी के बाद से अलग रहती हैं। इस मसले पर उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बात की। उन्होंने बच्चों के साथ न रहने की वजह का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि कभी-कभी यह आपको काफी तकलीफ देता है कि आप सब कुछ कर सकते हैं। आप इसे दूसरों के लिए एक्सेप्ट करते हैं कि वक्त के बाद वह अपनी मां के बिना ऐसा नहीं कर सकते हैं। अब वह शादीशुदा हैं, उनके पार्टनर हैं। उनके अपने बच्चे हैं और उनका अपना परिवार है, जिसके कारण कुछ हद तक स्नेह और प्यार में थोड़ा बदलाव होता है।  
विज्ञापन


स्वैग में फैंस का दिल चुरातीं नजर आईं आम्रपाली दुबे
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद माता-पिता से ध्यान हटना नैचुरल
शर्मिला ने कहा कि मां कहीं भी नहीं जा रही हैं, लेकिन मां को हल्के में लिया जा रहा है। हां, इससे आपको परेशान नहीं होना चाहिए, क्योंकि ऐसा ही होता है और यह पूरी तरह से नैचुरल है। मैंने भी अपनी शादी के बाद वही किया था। मेरा ध्यान भी शादी के बाद मेरे माता-पिता से हट गया और पति पर ज्यादा ध्यान रहता था। मैं इसी कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में घूमती रहती हूं। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर मैं एक बेहतर जगह पर हूं। उन्होंने शादी के बाद काम करने को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि हम आगे बढ़ रहे हैं, इसलिए समाज कभी-कभी बदलने में थोड़ा धीमा होता है। हालांकि, जब एक बार बदलाव हो जाता है तो वह तेजी से होता है। 

'ब्लैक ब्यूटी' नेहा मलिक का हुस्न देख मदहोश हुए फैंस

1968 में शर्मिला ने मंसूर अली से की थी शादी
बता दें कि शर्मिला टैगोर ने साल 1968 में भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी। शर्मिला के तीन बच्चे हैं। सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा अली खान। सैफ अली बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। वहीं, सोहा भी तमाम फिल्में में काम कर चुकी हैं और सबा डिजाइनर हैं। 

Javed Akhtar: लाहौर में बैठ जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, बोले- आपके यहां घूम रहे 26/11 के हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed