फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   haddi trailer release nawazuddin siddiqui Anurag Kashyap Ila Arun Mohammed Zeeshan Ayyub starrer film

Haddi Trailer: 'मैं औरत थी..मैं औरत हूं..औरत रहूंगी...', नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हड्डी का धांसू ट्रेलर रिलीज

Wed, 23 Aug 2023 03:34 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 23 Aug 2023 03:34 PM IST
सार

हड्डी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अनुराग कश्यप दमदार भूमिका में नजर आ रहे हैं। एक्शन, क्राइम और ड्रामे से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है।

विज्ञापन
haddi trailer release nawazuddin siddiqui Anurag Kashyap Ila Arun Mohammed Zeeshan Ayyub starrer film
हड्डी - फोटो : social media

विस्तार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी आने वाली फिल्म हड्डी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक्टर एक ट्रांसजेंडर की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षत अजय शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में 300 ट्रांसजेंडर्स को लिया गया है। वहीं अब इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अनुराग कश्यप दमदार भूमिका में नजर आ रहे हैं। एक्शन, क्राइम और ड्रामे से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है। बता दें कि हड्डी 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन


कैसा है ट्रेलर
एनसीआर, गुड़गांव और नोएडा के आधुनिक खंडहरों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को बदले की दिलचस्प यात्रा पर ले जाती है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ट्रांसजेंडर जीवन की झलक मिलती है, जो एक गिरोह में शामिल होने के लिए प्रयागराज से दिल्ली आता है। यह ट्रांसजेंडर्स और अपने परिवार का बदला लेने के लिए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो जाता है। उसके साथ एक शक्तिशाली गैंगस्टर से राजनेता बने अनुराग कश्यप ने अन्याय किया था, उससे बदला लेता है। अक्षत अजय शर्मा और अदम्या भल्ला की फिल्म 'हड्डी' एक गंभीर और पेचीदा विषय पर आधारित है जो शहर में सक्रिय आपराधिक गिरोहों की सांठगांठ का खुलासा करता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Fighter: 'फाइटर' में आइटम नंबर करेंगे ऋतिक और दीपिका पादुकोण, यह जोड़ी करेगी कोरियोग्राफ

नवाजुद्दीन और अनुराग कश्यप आएंगे नजर
जी5 पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में इला अरुण, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सौरभ सचदेवा, श्रीधर दुबे, राजेश कुमार, विपिन शर्मा और सहर्ष शुक्ला के साथ प्रमुख भूमिकाओं में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अनुराग कश्यप प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसका प्रीमियर 7 सितंबर 2023 को जी5 पर होगा। बता दें कि जब पहली बार इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था, तब नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहचान में नहीं आ रहे थे। उनको देखकर दर्शकों को अर्चना पूरन सिंह की याद आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed