फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai And Bandar Day 1 Vs Peddi Day 2 South Movie Starring RamCharan Collection

ओपनिंग डे पर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘बंदर’ ने कितना कमाया? क्या नई फिल्में ‘पेद्दी’ का कर सकीं मुकाबला?

Sat, 06 Jun 2026 07:57 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 06 Jun 2026 07:57 AM IST
सार

Box Office Collection: शुक्रवार को थिएटर में दो बॉलीवुड फिल्में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘बंदर’ रिलीज हुई। क्या इन फिल्मों ने ओपनिंग डे पर दर्शकों को प्रभावित किया? कितनी कमाई करने में ये नई फिल्में कामयाब रहीं। वहीं साउथ एक्टर राम चरण की तेलुगु फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को  कितना कलेक्शन किया, जानिए। 

विज्ञापन
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai And Bandar Day 1 Vs Peddi Day 2 South Movie Starring RamCharan Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदी पट्टी में बॉलीवुड के अलावा अब साउथ फिल्मों को भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। दक्षिण भारतीय फिल्में डब होकर थिएटर में रिलीज होती हैं। ये फिल्में थिएटर में बॉलीवुड फिल्मों को टक्कर दे रही हैं। शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’, ‘बंदर’ और तेलुगु फिल्म ‘पेद्दी’ कमाई की दौड़ में शामिल रहीं। जानिए, इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन

 

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai And Bandar Day 1 Vs Peddi Day 2 South Movie Starring RamCharan Collection
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने पहले दिन कितना कमाया? 
वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म को वरुण के पिता और निर्देशक डेविड धवन ने निर्देशित किया है। यह उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म है। फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai And Bandar Day 1 Vs Peddi Day 2 South Movie Starring RamCharan Collection
फिल्म 'बंदर' - फोटो : सोशल मीडिया

बॉबी देओल की ‘बंदर’ का क्या रहा हाल? 
शुक्रवार को बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ भी रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन निराशाजनक प्रदर्शन किया। यह फिल्म ने ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये ही कमाए हैं। फिल्म की कहानी काफी अलग और हटकर है, इसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है।

विज्ञापन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai And Bandar Day 1 Vs Peddi Day 2 South Movie Starring RamCharan Collection
'पेद्दी' में रामचरण - फोटो : सोशल मीडिया
‘पेद्दी’ ने दूसरे दिन कितना कमाया?
रामचरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने दूसरे दिन 26.90 करोड़ रुपये कमाए हैं। लेकिन पहले दिन के मुकाबले इस फिल्म की कमाई काफी घटी है। ‘पेद्दी’ ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने पेड प्रिव्यू शोज में भी ‘पेद्दी’ ने 18.50 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 96.40 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। यह फिल्म वीकएंड पर 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed