फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Starring Varun Dhawan Day 2 Vs Peddi Day 3 South Movie To Bandar Collection

शनिवार को भी फीका रहा ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का रंग, 100 करोड़ पार हुई ‘पेद्दी’; जानें ‘बंदर’ की कमाई?

Sun, 07 Jun 2026 08:43 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 07 Jun 2026 08:43 AM IST
सार

Box Office Collection: शनिवार का दिन थिएटर में मौजूद नई और पुरानी फिल्मों के लिए एक बड़ी उम्मीद बनकर आता है। वीकएंड होने की वजह से फिल्मों के कलेक्शन में इजाफा होता है। जानिए, शनिवार को हालिया रिलीज ‘है जवानी तो इश्क होना है’, ‘बंदर’ और ‘पेद्दी’ जैसी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है? 

विज्ञापन
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Starring Varun Dhawan Day 2 Vs Peddi Day 3 South Movie To Bandar Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ को रिलीज हुए दो दिन हुए हैं। शनिवार को यानी रिलीज के दूसरे दिन क्या ये फिल्में अपने कलेक्शन में इजाफा कर सकीं। इसके अलावा साउथ फिल्म ‘पेद्दी’ का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है? जानिए। 

विज्ञापन

 

 

 

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Starring Varun Dhawan Day 2 Vs Peddi Day 3 South Movie To Bandar Collection
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' - फोटो : सोशल मीडिया

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने दूसरे दिन कितना कमाया?
वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने दूसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि पहले दिन इस फिल्म ने 7.50 करोड़ रुपये कमाए थे। देखा जाए तो इस फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की बजाय शनिवार को घट ही गया है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 14.75 करोड़ रुपये हो चुका है। 
‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। फिल्म में मनीष पॉल, मौनी रॉय, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े जैसे एक्टर्स नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Starring Varun Dhawan Day 2 Vs Peddi Day 3 South Movie To Bandar Collection
फिल्म 'बंदर' - फोटो : सोशल मीडिया

बॉबी देओल की ‘बंदर’ की कमाई में उछाल
बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ ने दूसरे दिन 95 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 50 लाख रुपये ही कमाए थे। फिल्म के कलेक्शन में मामूली उछाल नजर आया है लेकिन कलेक्शन शुरुआत से लाखों में सिमट गया है। इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 1.45 करोड़ रुपये है। 
फिल्म को अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है। इसमें सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आई हैं। 

विज्ञापन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Starring Varun Dhawan Day 2 Vs Peddi Day 3 South Movie To Bandar Collection
फिल्म 'पेद्दी' - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म ‘पेद्दी’ 100 करोड़ क्लब में शामिल
बॉलीवुड फिल्मों के अलावा इन दिनों थिएटर में तेलुगु फिल्म ‘पेद्दी’ भी कलेक्शन की दौड़ में शामिल है। यह हिंदी में भी रिलीज हुई है। रामचरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने तीसरे दिन 28.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि दूसरे दिन 26.90 करोड़ रुपये कमाए थे। 
इस फिल्म का कुल कलेक्शन 125.25 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। इस फिल्म ने वीकएंड पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed