फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Varun Dhawan Day 4 Vs Peddi Day 5 Movie To Bandar Film Collection

सोमवार को ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कमाई में भारी गिरावट, ‘पेद्दी’ 150 करोड़ पार; जानें ‘बंदर’ का कलेक्शन

Tue, 09 Jun 2026 07:48 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 09 Jun 2026 07:48 AM IST
सार

Box Office Collection: सोमवार का दिन सिनेमाघरों में मौजूद फिल्मों के लिए किसी अग्निपरीक्षा को पार करने जैसा होता है। वीकेंड के बाद अधिकतर फिल्मों की कमाई में गिरावट आती है। जानिए, मंडे टेस्ट में हालिया रिलीज ‘है जवानी तो इश्क होना है’, ‘बंदर’ और ‘पेद्दी’ जैसी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Varun Dhawan Day 4 Vs Peddi Day 5 Movie To Bandar Film Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों थिएटर में रोमांटिक ड्रामा, सस्पेंस-थ्रिलर और एक्शन ड्रामा की भरपूर डोज दर्शकों को मिल रही है। जानिए, सोमवार को वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ ने कितनी कमाई की है। साथ ही साउथ फिल्म ‘पेद्दी’ ने अपने खाते में कितने रुपये जमा किए हैं। 

विज्ञापन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Varun Dhawan Day 4 Vs Peddi Day 5 Movie To Bandar Film Collection
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की स्टार कास्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का कलेक्शन हुआ कम 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने चौथे दिन 3.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि रविवार यानी रिलीज के तीसरे दिन 9 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया था। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 27.50 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन डेविड धवन ने किया है, इसमें वरुण धवन लीड रोल में हैं। फिल्म में मनीष पॉल, मौनी रॉय, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े जैसे एक्टर्स भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Varun Dhawan Day 4 Vs Peddi Day 5 Movie To Bandar Film Collection
फिल्म 'बंदर' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘बंदर’ की कमाई लाखों में सिमटी
बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ ने रिलीज के चौथे दिन 30 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि तीसरे दिन 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वीकेंड पर यह ठीक-ठाक कमाई करने में कामयाब रही थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 2.75 करोड़ रुपये हो चुका है। 
फिल्म को अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है। इसमें सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आई हैं। 

 

विज्ञापन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Varun Dhawan Day 4 Vs Peddi Day 5 Movie To Bandar Film Collection
फिल्म 'पेद्दी' में रामचरण - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्म ‘पेद्दी’ हुई 150 करोड़ पार 
इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्मों के अलावा तेलुगु फिल्म ‘पेद्दी’ भी मौजूद है। यह फिल्म कमाल का कलेक्शन कर रही है। इसने रिलीज के पांचवें दिन 12.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि चौथे दिन यानी रविवार को 32.15 करोड़ रुपये कमाए थे। 
इस फिल्म का कुल कलेक्शन 169.70 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। यह फिल्म वीकएंड पर ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार का चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed