Hansal Mehta: 'स्कूप' के जरिए हरमन बावेजा की दमदार वापसी से खुश हैं हंसल मेहता, पोस्ट साझा कर लिखा भावुक नोट
निर्देशक हंसल मेहता का कहना है कि हरमन बावेजा ने 'स्कूप' में एसीपी श्रॉफ के किरदार को निभाकर अपने प्रभावशाली अभिनय से सभी को गौरवान्वित किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता हरमन बावेजा ने हाल ही में वेब सीरीज 'स्कूप' के जरिए दमदार वापसी की है। सीरीज में उनकी अदाकारी को फैंस ने खूब पसंद किया। अभिनेता की शानदार वापसी के बाद निर्माता हंसल मेहता सबसे ज्यादा खुश हैं। निर्देशक का कहना है कि हरमन ने 'स्कूप' में एसीपी श्रॉफ के किरदार को निभाकर अपने प्रभावशाली अभिनय से सभी को गौरवान्वित किया है और अपने प्रदर्शन से अपने सभी क्रिटिक को चुप करा दिया।
हरमन ने 2008 में प्रियंका चोपड़ा के साथ 'लव स्टोरी 2050' से अपने करियर की शुरुआत की। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और इसी तरह उनकी अगली कुछ फिल्मों का भी ऐसा ही हाल रहा। साल 2014 में आई फिल्म 'ढिशकियाऊं' के फ्लॉप होने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। पूरे करियर के दौरान हरमन की तुलना ऋतिक रोशन के साथ की गई, क्योंकि उनका लुक ऋतिक जैसा था। 'स्कूप' की सफलता के बाद हरमन ने अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए उन्हें 'क्रिटिक रोशन' बताया था।
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: करण जौहर की फिल्म का टीजर रिलीज, आलिया-रणवीर की केमिस्ट्री ने जीता दिल
अब हरमन की दमदार वापसी पर हंसल ने अभिनेता के लिए भावुक नोट लिखा है। हंसल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि 'स्कूप' में हरमन बावेजा वास्तव में रहस्यमयी रहे हैं। इन्हें एक और मौका देना, वास्तव में सही था। हरमन अपनी अदाकारी से अपने 'क्रिटिक रोशन' को चुप करा रहे हैं। यहां बावेजा साबित कर रहे हैं कि कुछ भी 'बेवजह' नहीं है और इस प्रक्रिया में हम सभी को गौरवान्वित कर रहे हैं।
Manoj Muntashir: मनोज मुंतशिर ने कहा- 'बजरंग बली भगवान नहीं भक्त हैं...', यूजर्स बोले- कोई इसे चुप कराओ
इससे पहले हरमन ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया था। दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपने एक नए वीडियो में आलोचकों को अपने निशाने पर लिया था। उन्होंने कहा था, 'मुझे लगा कि मैं जानता हूं कि भविष्य क्या होगा, लेकिन मैं गलत था। हालांकि, मैं अकेला नहीं था। मेरे भविष्य के बारे में बात करने वाले बाकी लोग भी गलत थे।' अभिनेता ने कहा था कि क्या आप जानते हैं कि मैं अपने नफरत करने वालों को क्या कहता हूं?, मैं उन्हें क्रिटिक रोशन कहता हूं।
Cezanne Khan: सीजेन खान ने महिला के घरेलू हिंसा के आरोपों को सिरे से नकारा, कहा- सब बकवास, नहीं दर्ज हुई FIR