फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Heart Of Stone first poster release alia bhatt will seen in keya dhawan role see post here

Heart Of Stone Poster: आलिया भट्ट की 'हार्ट ऑफ स्टोन' का पहला पोस्टर रिलीज, इस किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री

Tue, 18 Jul 2023 02:56 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 18 Jul 2023 02:56 PM IST
सार

आलिया हॉलीवुड में डेब्यू के लिए भी पूरी तरीके से तैयार हैं। मेकर्स ने इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
Heart Of Stone first poster release alia bhatt will seen in keya dhawan role see post here
हार्ट ऑफ स्टोन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आलिया भट्ट इन दिनों हर तरफ सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जल्द रिलीज होने वाली हैं। इसके लिए आलिया रणवीर सिंह के साथ जमकर प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। हाल ही में इस फिल्म का गाना व्हाट झुमका भी रिलीज किया गया था। जिसको फैंस ने खूब प्यार दिया है। आलिया हॉलीवुड में डेब्यू के लिए भी पूरी तरीके से तैयार हैं। उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन का ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। अब मेकर्स ने इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी आलिया
आलिया भट्ट नेटफ्लिक्स की फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। गैल गैडोट और जेमी डोर्नन की फिल्म में आलिया अहम रोल में दिखेंगी। फिल्म का पहला लुक रिवील हो गया है। इस फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट नेगेटिव किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह हैकर का रोल निभा रही हैं, जो सभी बाधाओं को कंट्रोल करती है। इससे पहले हार्ट ऑफ स्टोन के ट्रेलर में एक्ट्रेस की झलक दिखी थी, जिसमें आलिया का किरदार दमदार लगा था। अब हॉलीवुड सितारों के बीच आलिया की उपस्थिति ने फैंस के बीच गजब का बज बना दिया है। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Jailer: सोशल मीडिया पर लीक हो गई रजनीकांत की 'जेलर' की कहानी, जानें कैसा है फिल्म का प्लॉट

कब रिलीज होगी फिल्म
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने हार्ट ऑफ स्टोन से पहला पोस्टर साझा करते हुए लिखा, आलिया भट्ट हमारे दिलों को हैक करने आ रही हैं। ये फिल्म इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू में 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा 28 जुलाई को एक्ट्रेस की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज होगी। इसमें उनकी जोड़ी रणवीर सिंह संग बनी है। बता दें कि दोनों को इससे पहले गली बॉय में साथ देखा गया था। सिल्वर स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री ने धमाल मचाया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में इनकी जोड़ी धमाल मचा पाती है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed