फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hema Malini Denied Being Highest Paid Actress Says Never Got Exorbitant Fees That Today's Stars Get

‘हमें बहुत कम पैसे मिलते थे’, हेमा मालिनी ने कहा- कभी नहीं रही सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री

Tue, 07 Jul 2026 06:39 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 07 Jul 2026 06:39 PM IST
सार

Hema Malini: हेमा मालिनी ने अपनी फीस को लेकर अब एक बड़ा खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने उनके हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस के दावों को भी खारिज किया। जानिए एक्ट्रेस ने आजकल के एक्टर्स की फीस को लेकर क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Hema Malini Denied Being Highest Paid Actress Says Never Got Exorbitant Fees That Today's Stars Get
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

1970 और 1980 के दशक की शुरुआत में हेमा मालिनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक थीं। उन्हें अक्सर इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में गिना जाता है। हालांकि, अब हेमा मालिनी ने इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी भी उतनी फीस नहीं मिली, जितनी आज के स्टार्स को मिलती है और वह कभी भी पैसे के पीछे नहीं भागीं।

विज्ञापन

मैंने कभी पैसों के लिए काम नहीं किया
हिंदी रश के साथ हालिया बातचीत में हेमा मालिनी ने बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री होने की बात को पूरी तरह से नकार दिया। उन्होंने कहा, ‘नहीं, बिलकुल नहीं। किसने बोला ये? हमें बहुत कम पैसे मिलते थे।

विज्ञापन


निर्देशक और निर्माता मुझे बहुत पसंद करते थे, लेकिन मैंने कभी पैसों के लिए काम नहीं किया। जैसे-जैसे नाम बढ़ता था, वे फीस थोड़ी बढ़ा देते थे। बस इतना ही। मुझे कभी वो बेहिसाब फीस नहीं मिली जो आज के सितारों को मिलती है। उसका तो हमें अंश भी नहीं मिलता था।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Hema Malini Denied Being Highest Paid Actress Says Never Got Exorbitant Fees That Today's Stars Get
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

हमने जो फिल्में कीं, वो पैसों से कहीं ज्यादा अहम हैं
दिग्गज अभिनेत्री ने आगे कहा कि लेकिन उसकी बात ही अलग है। जो मिला उसमें जो हम लोगों ने फिल्में कीं, वो असल पैसों से कहीं ज्यादा कमाई थी। निर्माता जितना भी दे सकते थे, ठीक था। वरना मैंने कभी ये जिद नहीं की कि 'इतना ही चाहिए वरना फिल्म नहीं करूंगी'। मैंने कभी ऐसा नहीं किया।

मेरी मां सब कुछ संभालती थीं और वो सभी निर्माताओं के साथ बहुत उदार थीं। अगर कोई निर्माता कहता कि 'मैं इस फिल्म के लिए ज्यादा पैसे नहीं दे सकता,' तो वो कहतीं, 'कोई बात नहीं।' हमने कभी पैसों पर जोर नहीं दिया। वे हमें जो भी थोड़े-बहुत पैसे देते, हम उन्हें भीख की तरह स्वीकार कर लेते।

Hema Malini Denied Being Highest Paid Actress Says Never Got Exorbitant Fees That Today's Stars Get
शिमला मिर्च फिल्म के एक सीन में हेमा मालिनी और रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में आखिरी बार नजर आई थीं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने 1968 में 'सपनों का सौदागर' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और 1970 और 1980 के दशक में 'सीता और गीता', 'शोले', 'ड्रीम गर्ल', 'सत्ते पे सत्ता' और 'बागबान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से सुपरस्टार बन गईं।

बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ के तौर पर मशहूर हेमा ने अपनी एक्टिंग और स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी से दर्शकों का दिल जीत लिया। हेमा मालिनी आखिरी बार साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘शिमला मिर्च’ में नजर आई थीं। इसमें राजकुमार राव और रकुलप्रीत सिंह प्रमुख भूमिका में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed