'हमारी बहुत सुंदर फुलवारी है, इसे सहेज कर रखना', धर्मेंद्र की बातें याद कर छलक आईं हेमा मालिनी की आंखें
Dharmendra Prayer Meet: हेमा मालिनी ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की याद में आज दिल्ली में प्रार्थना सभा आयोजित की। यहां राजनीति जगत की कई दिग्गज हस्तियां ही-मैन को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। इस दौरान हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से जुड़ीं यादें शेयर कीं और भावुक हो गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को मुंबई में निधन हो गया। 27 नवंबर को सनी देओल और बॉबी देओल ने उनके लिए प्रार्थना सभा रखी। उसी दिन हेमा मालिनी ने भी अपने मुंबई स्थित आवास पर एक अलग प्रार्थना सभा आयोजित की थी। वहीं, आज गुरुवार 11 दिसंबर को ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने दिवंगत पति के लिए दिल्ली में प्रार्थना सभा आयोजित की। इस दौरान ही-मैन को याद कर वे भावुक हो गईं।
हेमा मालिनी बोलीं- 'हमारा प्यार सच्चा था'
हेमा मालिनी ने कहा, 'जिस शख्स के साथ मैंने कई फिल्मों में प्यार का अभिनय किया, वही मेरे जीवनसाथी बन गए। हमारा प्यार सच्चा था तो किसी भी परिस्थिति का सामना करने की हिम्मत थी और हम दोनों ने शादी की। वे मेरे लिए बहुत ही समर्पित जीवनसाथी बने। मजबूत स्तंभ बनकर मेरे साथ खड़े रहे'।
हेमा मालिनी से कहते थे धर्मेंद्र, 'फुलवारी को सहेजकर रखना'
हेमा मालिनी ने आगे कहा, 'वे हर कदम पर मेरे साथ खड़े रहे। मेरे हर निर्णय में उनकी सहमति रही। मेरी दोनों बेटियां-एशा और आहना, इनके लिए वात्सल्य से भरे पिता बने। दोनों को बहुत प्यार दिया और सही समय पर उनकी शादी भी कराई। हमारे पांच ग्रैंड चिल्ड्रंस के लिए वे बहुत प्यारे नानू थे। धरम जी छोटे-छोटे बच्चों को देखकर इतने खुश हो जाते थे। मुझसे कहते थे, 'देखो ये हमारी बहुत प्यारी फुलवारी है, इन्हें सहेज कर रखना'।
यह खबर भी पढ़ें: Dharmendra: हेमा मालिनी ने दिल्ली में रखी धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा, गृह मंत्री अमित शाह सहित पहुंचे दिग्गज
धर्मेंद्र को याद कर भर आईं ड्रीम गर्ल की आंखें
हेमा ने आगे कहा, 'मेरे परिवार के सभी सदस्य। मेरी मां, मेरी आंटी, मेरे दोनों भाई-भाभी उनके बच्चे, परिवार के सभी सदस्यों से उन्हें लगाव था'। यह कहते हुए उनकी आंखें भर आईं। उनके साथ खड़ीं दोनों बेटियां एशा और आहना भी भावुक हो गईं। दिल्ली में आयोजित धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में गृह मंत्री अमित शाह, सीएम रेखा गुप्ता सहित राजनीति जगत की कई चर्चित हस्तियां शामिल हुईं।

कमेंट
कमेंट X