‘वो सीमाओं से परे थे’, बाफ्टा में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दिए जाने पर बोलीं हेमा मालिनी; कहा- हर पल याद आती
Hema Malini On Dharmendra: हेमा मालिनी का कहना है कि उन्हें हर पल धर्मेंद्र की याद आती है। जानिए बाफ्टा में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दिए जाने पर हेमा मालिनी ने क्या कुछ कहा…
विस्तार
हाल ही में लंदन में आयोजित हुए 79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स में दिग्गज भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई। 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में कई हॉलीवुड दिग्गजों के साथ भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को भी श्रद्धांजलि दी गई और उन्हें याद किया गया। धर्मेंद्र को मिले इस म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने हर भारतीय प्रशंसक को भावुक कर दिया। अब अभिनेत्री व धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को मिले ट्रिब्यूट पर प्रतिक्रिया दी है।
हेमा मालिनी ने श्रद्धांजलि को बताया दिल को सुकून देने वाला
वैरायटी इंडिया के लिए सुभाष के झा से बातचीत में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को बाफ्टा में श्रद्धांजलि दिए जाने पर कहा कि धर्मेंद्र को याद किया जाना दिल को सुकून देने वाला था। वह एक ऐसे व्यक्ति थे, जिनकी उपस्थिति सीमाओं से परे थी। दुनिया के हर कोने में उनके प्रशंसक थे।
विदेशों में उन्हें घेरने वाली भीड़। हम ज्यादा यात्रा नहीं करते थे, सिवाय शूटिंग के दौरान जब हमें साथ समय बिताने का मौका मिलता था। हम साथ में कई फिल्में साइन करते थे, ताकि हम साथ में समय बिता सकें। मुझे हर पल उनकी याद आती है। मैं खुद से यही सवाल पूछती रहती हूं, क्या वो सच में चले गए? मैं उनसे दोबारा कब मिलूंगी?
बाफ्टा में दिग्गजों को किया गया याद
बाफ्टा में 'इन मेमोरियम' के दौरान पिछले साल इस दुनिया को अलविदा कहने वाली हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसी दौरान तमाम दिग्गज हस्तियों के साथ भारतीय दिग्गज धर्मेंद्र को भी ट्रिब्यूट दिया गया। भारत में प्रशंसकों को यह श्रद्धांजलि बहुत भावुक कर देने वाली थी।
Jessie Ware performing "The Way We Were" during 'In Memoriam' segment.#EEBAFTAs pic.twitter.com/E2CYnG4f2x
— Enjoy The Music (@EnjoyTheMusic9) February 22, 2026
श्रद्धांजलि में डायने कीटन, टेरेंस स्टैम्प, कैथरीन ओ'हारा, रॉब रेनर, जीन हैकमैन, रॉबर्ट डुवैल, टॉम स्टॉपर्ड, ब्रिगिट बार्डोट, लालो शिफ्रिन, माइकल मैडसेन और वैल किल्मर जैसी हस्तियों को भी याद किया गया।
यह खबर भी पढ़ेंः Dharmendra: बाफ्टा में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने फैंस को किया भावुक
धर्मेंद्र का निधन 89 साल की उम्र में हो गया था। उन्होंने पिछले साल 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कहा। उम्र संबंधी कई स्वास्थ्य समस्याओं के बाद अभिनेता को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां लगभग एक हफ्ता तक भर्ती रहने के बाद परिजनों ने घर पर ही अभिनेता का इलाज कराने का फैसला किया था। इसके बाद 24 नवंबर को मुंबई स्थित अपने आवास पर ही अभिनेता का निधन हो गया। निधन के बाद धर्मेंद्र इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म ‘इक्कीस’ में आखिरी बार नजर आए थे।