‘एक काम अधूरा रह गया…’ हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के खास सपने का किया जिक्र; प्रेयर मीट में हुईं भावुक
Hema Malini Talk About Dharmendra Unfinished Dream: गुरुवार को दिल्ली में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के लिए एक प्रेयर मीट रखी। इसमें परिवार और राजनीति से जुड़े कई दिग्गज शामिल हुए। इस प्रेयर मीट में हेमा मालिनी ने दिवंगत धर्मेंद्र के एक अधूरे सपने का जिक्र किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदाकारा और सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को दिल्ली में दिवंगत धर्मेंद्र की प्रेयर मीट का आयोजन किया था। इस प्रेयर मीट में पॉलिटिकल फ्रेटरनिटी, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग शामिल हुए। प्रेयर मीट में धर्मेंद्र से जुड़ी कई बातें हेमा मालिनी ने साझा की। इसी दौरान उनके एक अधूरे रह गए सपने के बारे में भी बताया।
धर्मेंद्र का कौन सा सपना नहीं हुआ पूरा?
प्रेयर मीट में इमोशनल होते हुए हेमा मालिनी ने बताया कि धरम जी का उर्दू शायरी की किताब लिखने, पब्लिश करवाने का सपना अधूरा रह गया है। हेमा मालिनी ने पति और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के शायरी के हुनर का जिक्र किया। वह कहती हैं, ‘वक्त के साथ उनकी पर्सनैलिटी का एक छिपा हुआ पहलू सामने आया। जब वो उर्दू की शायरी करने लगे। उनकी खास बात यही थी कोई भी स्थिति हो वो उसके हिसाब से एक शेर सुना देते थे। मैं अक्सर उनसे कहती थी कि उन्हें एक किताब लिखनी चाहिए। उनके फैंस को यह किताब बहुत पसंद आती। वे इस बात को लेकर बहुत सीरियस थे, सब कुछ प्लान कर रहे थे। लेकिन यह काम पर अधूरा रह गया।’
विज्ञापन विज्ञापन
धर्मेंद्र के साथ मिलकर हर परिस्थिति का सामना किया
प्रेयर मीट में हेमा मालिनी आगे कहती हैं, ‘जिस शख्स के साथ मैंने कई फिल्मों में प्यार का अभिनय किया, वही मेरे जीवनसाथी बन गए। हमारा प्यार सच्चा था, तो हमारें अंदर किसी भी परिस्थिति का सामना करने की हिम्मत थी। हम दोनों ने शादी की। वो मेरे लिए एक बहुत ही समर्पित जीवनसाथी बने। वो मेरे लिए एक मजबूत स्तंभ बनकर खड़े रहे। हर कदम पर मेरे साथ खड़े रहे।’
राजनीतिक क्षेत्र के दिग्गज लोग प्रेयर मीट में शामिल हुए
धर्मेंद्र की दिल्ली में रखी गई प्रेयर मीट में होम मिनिस्टर अमित शाह, बीजेपी प्रेसिडेंट जेपी नड्डा और कई मिनिस्टर्स शामिल हुए। इस मौके पर कंगना रनौत, रवि किशन भी मौजूद दिखे। हेमा मालिनी के साथ प्रेयर मीट में बेटी ईशा और अहाना भी थीं।