{"_id":"64134516805ebd7244037c2c","slug":"hrithik-roshan-deepika-padukone-to-shoot-some-intense-sequences-for-fighter-in-mumbai-know-about-the-dates-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fighter: मुंबई के रियल लोकेशन पर शूट होगें फिल्म 'फाइटर' के कुछ इंटेंस सीक्वेंस, इस तारीख से शुरू होगी शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Fighter: मुंबई के रियल लोकेशन पर शूट होगें फिल्म 'फाइटर' के कुछ इंटेंस सीक्वेंस, इस तारीख से शुरू होगी शूटिंग
Thu, 16 Mar 2023 10:05 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Thu, 16 Mar 2023 10:05 PM IST
सार
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण फिल्म 'फाइटर' में पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म के कुछ इंटेंस सीक्वेंस मुंबई में शूट करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण फिल्म 'फाइटर' में पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। 'पठान' की सक्सेस के बाद लोगों अब सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म से काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं। 'फाइटर' की टीम ने हाल ही में कश्मीर में शूटिंग खत्म की है और अब एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में फिल्म की टीम मुंबई में कुछ इंटेंस सीक्वेंस शूट करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
रियल लोकेशंस पर होगी शूटिंग
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की स्टार कास्ट कुछ महत्वपूर्ण सीन्स को शूट करने की तैयारी में जुटी हुई हैं, जिन्हें 19 मार्च से 30 अप्रैल तक शूट किया जाएगा। फिल्म में कुछ इंटेंस सीक्वेंस हैं, जो मुंबई की कुछ रियल लोकेशंस पर शूट किए जाएंगे। बता दें कि इस फिल्म में एक्टर तलत अजीज ऋतिक के पिता की भूमिका अदा कर रहे हैं और मुंबई पिता और बेटे के बीच के कुछ इमोशनल सीन्स भी शूट होने वाले हैं।
विज्ञापन
ऋतिक को टक्कर देंगी दीपिका
हाल ही में सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू में कहा कि दीपिका का किरदार ऋतिक के किरदार को टक्कर दे रहा है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि एक्ट्रेस कुछ ऐसे हार्डकोर एक्शन करेंगी, जो पहले कभी नहीं देखे गए हैं। 'फाइटर' जिसे भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी के रूप में जाना जाता है। इस फिल्म में करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय के अलावा अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने अपनी पत्नी ममता के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- TJMM BO Collection: बॉक्स ऑफिस रणबीर-श्रद्धा का जादू कायम, 'तू झूठी मैं मक्कार' ने नौवें दिन कमाए इतने करोड़
Alanna Panday wedding: शादी के बंधन में बंधे इवोर मैकक्रे और अलाना पांडे, सामने आई पहली तस्वीर
Siddharth Anand: 'टाइगर 3' में कैसा होगा 'पठान' का कैमियो? सिद्धार्थ आनंद ने दिया यह जवाब