फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan Dinner with Ex Wife Sussanne Khan Arslan Goni Zayed Khan Hrihan Hridhan Roshan

Hrithik Roshan: ऋतिक और अर्सलान गोनी के साथ डिनर करने पहुंचीं सुजैन खान, सामने आईं तस्वीरें

Sun, 16 Apr 2023 02:23 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 16 Apr 2023 02:23 AM IST
सार

एक दूसरे अलग होने के वर्षों बाद, ऋतिक और सुजैन की जिंदगी में नए पार्टनर की एंट्री हो चुकी है। जहां अभिनेता सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। वहीं, सुजैन को अर्सलान गोनी के रूप में अपना-अपना साथी मिल गया है। 

विज्ञापन
Hrithik Roshan Dinner with Ex Wife Sussanne Khan Arslan Goni Zayed Khan Hrihan Hridhan Roshan
अर्सलान गोनी, जायद खान, सुजैन खान, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्स कपल ऋतिक रोशन और सुजैन खान का भले ही तलाक हो गया हो, लेकिन वे अभी भी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। जब से वे अलग हुए तब से दोनों अपने बेटों ऋहान और ऋदान की देखभाल एक साथ करते हैं। इस बीच शनिवार को, ऋतिक और सुजैन अपने दोनों बच्चों, अर्सलान गोनी, जायद खान और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुंबई के एक रेस्तरां में एक साथ भोजन करते हुए देखे गए।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Filmy Wrap: आर्या 3 की शूटिंग को तैयार सुष्मिता और रणबीर को किस करने पर आलिया ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
विज्ञापन

दोनों को मिल चुका है नया साथी
बता दें कि एक दूसरे अलग होने के वर्षों बाद, ऋतिक और सुजैन की जिंदगी में नए पार्टनर की एंट्री हो चुकी है। जहां अभिनेता सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। वहीं, सुजैन को अर्सलान गोनी के रूप में अपना-अपना साथी मिल गया है। दोनों कपल्स को अक्सर अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। सोशल मीडिया पर भी ऋतिक हमेशा सबा के साथ अपनी फोटोज साझा करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- FWICE: समझिए फिल्म यूनियनों की मदर बॉडी फेडरेशन की क्रोनोलॉजी, अध्यक्ष तिवारी ने गिनाए भविष्य के अपने इरादे
14 साल बाद टूटा था रिश्ता
बता दें कि ऋतिक रोशन ने सुजैन को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2000 में शादी कर ली थी। इस शादी के बाद दोनों खुशहाल  जिंदगी बिता रहे थे,  लेकिन कुछ वर्षों के बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। इसके बाद साल 2014 में दोनों ने हमेशा के लिए अपनी राहें जुदा करने का फैसला कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुजैन से तलाक लेने के लिए ऋतिक ने 380 करोड़ की एलिमोनी दी थी। इसे बॉलीवुड का सबसे महंगा तलाक  भी कहा जाता है। हालांकि, दोनों का रिश्ता किस वजह से टूटा इस बात की अब तक कोई असल  वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed