फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan emotional note for Dada Roshan Lal Nagrath by writing emotional note on 106th birth anniversary

Hrithik Roshan: दादा रोशन लाल नागरथ के नाम ऋतिक रोशन का पैगाम, 106वीं जयंती पर भावुक नोट लिखकर नम की आंखें

Fri, 14 Jul 2023 11:43 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 14 Jul 2023 11:43 AM IST
सार

एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस के बीच ऋतिक ग्रीक गॉड के नाम से भी फेमस हैं। अब हाल ही में, ऋतिक ने अपने दादा रोशन लाल नागरथ की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट कर एक भावुक नोट लिखा है।

विज्ञापन
Hrithik Roshan emotional note for Dada Roshan Lal Nagrath by writing emotional note on 106th birth anniversary
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋतिक रोशन अक्सर किसी न किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर। एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस के बीच ऋतिक ग्रीक गॉड के नाम से भी फेमस हैं। अब हाल ही में, ऋतिक ने अपने दादा रोशन लाल नागरथ की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट कर एक भावुक नोट लिखा है।

विज्ञापन

 

 ऋतिक ने दिवंगत दादा के लिए लिखा भावुक नोट
ऋतिक ने हाल ही में, अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने दिवंगत दादा की तस्वीर पोस्ट कर अपने फैंस को बताया कि आज उनकी 106वीं जयंती है। ऋतिक ने खुलासा किया कि उन्हें अपने वंश का हिस्सा होने पर बेहद गर्व है। साल 1968 में आई फिल्म ' अनोखी रात ' में अपने दादा का गाना ' ओ रे ताल मिले नदी के जल में' बजाते हुए ऋतिक ने लिखा, 'आज मेरे दादूजी रोशन की 106वीं जयंती है, जिनका नाम मुझे विरासत में मिला है।’

View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

विज्ञापन
विज्ञापन

रोशन वंश का हिस्सा बनने पर ऋतिक को है गर्व
ऋतिक ने आगे लिखा, ‘हालांकि मुझे उनसे मिलने, उनसे सीखने या शारीरिक रूप से उनके प्यार का अनुभव करने का सम्मान कभी नहीं मिला, लेकिन मुझे एक अमूल्य खजाना मिला है। उनका काम और उनका संगीत। उन के पास अपनी कला के माध्यम से समय को पार करने का एक तरीका है। उनके गाने रोशन परिवार की यात्रा की नींव हैं और मुझे उनकी इस असाधारण वंशावली का हिस्सा होने पर बेहद गर्व है। मैं अपने पसंदीदा गीतों में से एक के माध्यम से अपने दादूजी की अमर विरासत का जश्न मना रहा हूं। मैं इस गीत का और भी अधिक जश्न मनाता हूं क्योंकि मेरे दादूजी को कभी इसकी सफलता का जश्न मनाने का मौका नहीं मिला। इस शानदार ट्रैक को रिकॉर्ड करने के तुरंत बाद उनका निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे।’

Monica Bedi: 'करन-अर्जुन' के लिए मोनिका बेदी को ऑफर हुआ थी लीड रोल, लापरवाही से गवां दिया मौका

विज्ञापन

फैंस से लेकर सेलेब्स ने पोस्ट पर लुटाया प्यार
ऋतिक के इस पोस्ट को बॉलीवुड सेलेब्स और दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अनिल कपूर ने दिल और हाथ उठाए इमोजी के साथ पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, ‘वह इतने महान संगीतकार थे कि पीढ़ियां उनके उत्कृष्ट काम से शुद्ध संगीत सीख सकती हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed