Hrithik Roshan: छत पर एक शेड के नीचे शूट हुआ था ऋतिक रोशन का पहला पोर्टफोलियो, डब्बू रतनानी ने किया खुलासा
सेलिब्रिटी पोर्टफोलियो फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का पहला फोटोशूट उन्हें छत पर एक छोटे से शेड के नीचे करना पड़ा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डब्बू रतनानी देश के सर्वश्रेष्ठ सेलिब्रिटी पोर्टफोलियो फोटोग्राफर में से एक हैं। वह अपने वार्षिक सेलिब्रिटी कैलेंडर के लिए सबसे लोकप्रिय बॉलीवुड सितारों के साथ शूटिंग के लिए जाने जाते हैं। लोग उनके वार्षिक कैलेंडर का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इंडस्ट्री के लगभग सभी सेलेब्स के साथ काम कर चुके डब्बू ने हाल ही में रेडिट पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा था। इस सेशन के दौरान डब्बू ने एक यूजर के सवाल जवाब दिया और ऋतिक रोशन के साथ अपने शूट का एक किस्सा याद किया।
डब्बू का ऋतिक के साथ फोटोशूट
दरअसल, फोटोग्राफर से पूछा गया कि क्या उन्हें मौसम की वजह से कोई शूट रद्द करना पड़ा या कभी बारिश की वजह से वह शूट नहीं कर पाए हो? इस सवाल के जवाब ने डब्बू ने ऋतिक रोशन के साथ शूट का किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि ऋतिक के पहले शूट के दौरान अचानक बारिश होने लगी थी, फिर भी हम छत पर एक शेड के नीचे शूटिंग करने में कामयाब रहे थे और हमें इसका शानदार रिजल्ट भी मिला। ऋतिक को भीगने में कोई परेशानी नहीं थी और उन्होंने न ही कोई आपत्ति जताई। वह आज तक ऐसे ही हैं। उनका उत्साह और प्रोफेशनलिज्म मुझे पसंद है।
Reema Lagoo: मौत से कुछ घंटे पहले तक काम कर रही थीं रीमा लागू, अचानक निधन से बॉलीवुड से उठा था 'मां' का साया
ऋतिक के बारे में क्या बोले डब्बू
डब्बू ने कुछ समय पहले ऋतिक के साथ किए गए एक और शूट को भी याद किया था, जो काफी चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने ऋतिक की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह लगभग पूल में गिरते हुए नजर आ रहे थे। फोटोग्राफर ने साझा किया था कि ऋतिक रोशन के साथ हर एक शूट शानदार है, लेकिन यह मेरा पसंदीदा है। वह 2001 से मेरे कैलेंडर का हिस्सा हैं। यह तस्वीर मेरे 2007 के कैलेंडर के लिए ली गई थी। हम शूट से पहले मिले और हमेशा की तरह उन्होंने चुनौती स्वीकार की और मेरी सबसे कठिन अवधारणा को चुना। हमने क्रिएटिव, लोकेशन, आउटफिट और तकनीक पर विचार किया।
Jawan: 'जवान' की लीक क्लिप्स पर HC ने ट्विटर को दिया एक्शन लेने का आदेश, मेकर्स की याचिका पर आया फैसला
कौन हैं फेवरेट सेलिब्रिटी
आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान डब्बू से उनके पसंदीदा सेलेब्स के बारे में पूछा गया, जिसके साथ शूट करने में उन्हें बहुत मजा आता है। इस पर जवाब देते हुए डब्बू ने कहा कि चुनने के लिए बहुत सारे सेलेब्स हैं, लेकिन मेरे दिमाग में सबसे ऊपर ऋतिक आते हैं। वह फोटोशूट के साथ वास्तव में शानदार और रचनातक हैं।
Jimmy Shergill: करोड़ों में बनी इन सोलो फिल्मों का कलेक्शन रहा बस इतना, देखिए जिमी शेरगिल का रिपोर्ट कार्ड