फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan praise Kay Kay Menon Neeraj Pandey Hotstar web series Special Ops

ऋतिक रोशन ने की इस नई वेब सीरीज की तारीफ, अपने फैंस को भी दी देखने की सलाह

Sat, 28 Mar 2020 10:51 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sat, 28 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan praise Kay Kay Menon Neeraj Pandey Hotstar web series Special Ops
hrithik roshan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हिंदी सिनेमा के हैंडसम अभिनेता ऋतिक रोशन ने निर्देशक और निर्माता नीरज पांडे की हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' की बहुत तारीफ की है। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों को भी ये वेब सीरीज देखने की सलाह दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह निर्देशक नीरज पांडे, के के मेनन समेत सभी कलाकारों और तकनीशियनों की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


हिंदी सिनेमा के अभिनेता ऋतिक रोशन, सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन आदि कुछ ऐसे कलाकार हैं, जो अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर किसी फिल्म या वेब सीरीज को नहीं देख पाते। चूंकि कोरोना वायरस की वजह से आजकल सभी फिल्मों की शूटिंग बंद हैं, और कलाकार खाली हैं, तो वह अपने शौक पूरे कर सकते हैं। इसी का फायदा उठाकर ऋतिक ने अपने पिता राकेश रोशन के कहने पर यह वेब सीरीज देखी। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

Binge watching #SpecialOps! Take a bow @hotstarvip @neerajpofficial @kaykaymenon02 #Highlyrecommended #stayhome #staysafe

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

विज्ञापन
विज्ञापन

Hrithik Roshan praise Kay Kay Menon Neeraj Pandey Hotstar web series Special Ops
स्पेशल ऑप्स - फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज की तारीफ करते हुए ऋतिक कहते हैं, 'आखिरकार मुझे कुछ अच्छा कंटेंट देखने का समय मिल ही गया। मेरे पिता जी ने यह वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' देखी और मुझसे कहा कि मुझे भी यह शो देखना चाहिए। उनके कहने पर मैंने यह शो देखा। और अब मुझे आपसे यह कहना पड़ेगा कि इसके जैसा शो मैंने अपनी पूरी जिंदगी में आज तक नहीं देखा। इसकी कहानी, संवाद, के के मेनन और बाकी के सभी कलाकार, पटकथा, पार्श्व संगीत शूटिंग की जगहें आदि सभी चीजें बहुत ही लाजबाव हैं। नीरज पांडे ने बहुत अच्छा काम किया है। मैंने यह सीरीज हॉटस्टार वीआईपी पर देखी है। मैंने आप सबसे से कहूंगा कि आप भी देखिए। आशा है कि आपको भी पसंद आएगी।'

बता दें कि इस वेब सीरीज की कहानी 19 साल के अंतराल में घटी घटनाओं की जासूसी पर आधारित है। सीरीज का मुख्य किरदार हिम्मत सिंह भारत में हुई अलग अलग घटनाओं का विश्लेषण करता है, और निश्चित करता है कि सभी घटनाओं के पीछे एक ही मास्टरमाइंड है। देश के विभिन्न हिस्से के पांच अफसरों को जोड़कर बनाई टीम का मकसद उस मास्टरमाइंड को पकड़ना है। इसमें के के मेनन, करण टैकर, करण अशर, गौतमी कपूर आदि कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed