फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik roshan share unseen video on mother Pinkie birthday rakesh also react on Fighter war 2 star post

Hrithik Roshan: पिंकी रोशन के 70वें जन्मदिन पर ऋतिक ने साझा किया खास पोस्ट, पिता राकेश ने यूं दी प्रतिक्रिया

Sun, 22 Oct 2023 02:35 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 22 Oct 2023 02:35 PM IST
सार

ऋतिक रोशन ने मां पिंकी रोशन के 70वें जन्मदिन पर खास पोस्ट साझा किया है। इस पर अभिनेता के पिता राकेश रोशन की प्रतिक्रिया दिल जीतने वाली है। 
 

विज्ञापन
Hrithik roshan share unseen video on mother Pinkie birthday rakesh also react on Fighter war 2 star post
ऋतिक रोशन-पिंकी रोशन-राकेश रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऋतिक रोशन अपने माता-पिता के बेहद करीब हैं यह बात तो हर कोई जानता है। ऐसा कई बार हुआ है जब ऋतिक रोशन ने अपने माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए हैं। आज अभिनेता की माता पिंकी रोशन अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। हर बार की तरह, ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ खुशी के पल साझा करने का निश्चय किया। अपनी मां पिंकी रोशन के जन्मदिन के मौके पर ऋतिक रोशन ने एक वीडियो शेयर किया है, जो देखते ही देखते इंटरनेट जगत में वायरल हो गया है।

विज्ञापन

ऋतिक ने साझा किया मां का अनसीन वीडियो

ऋतिक रोशन के जरिए साझा किए गए वीडियो में उनकी मां पिंकी रोशन इन-हाउस जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। यह खास वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिम में कदम रखने के साथ ही ऋतिक रोशन यह एलान करते नजर आ रहे हैं कि संगीत चालू है, जिसका मतलब है कि मेरी मां डांस कर रही होंगी। वाकई में पिंकी डांस कर रही होती हैं, जिन्हें ऋतिक अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं। 

विज्ञापन


Kartik Tara: 'सारा नहीं तो तारा', अभिनेत्री संग डिनर डेट पर पहुंच सुर्खियों में कार्तिक, क्या है असली कारण?
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

कैप्शन से दर्शाया प्यार 

ऋतिक रोशन ने मां पिंकी के 70वें जन्मदिन पर खास वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'चैपलिन ने कहा था कि वास्तव में हंसना, अपना दर्द सहना और उनके साथ खेलना सीखना' मम्मा, यह मैं आपसे सीखता हूं, 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरी सुपरमॉम।' आपके जैसा कोई नहीं है। यहां एक एडवेंचर अभी शुरू ही हुआ है। मैं आपसे प्यार करता हूं। चलिए सभी लोग, अपने हाथों से ताली बजाइए।'

Deepika-Ranveer: पहली बार शादी का वीडियो दिखाएंगे दीपवीर, कॉफी विद करण 8 के बनेंगे पहले मेहमान

पिता राकेश ने दी यह प्रतिक्रिया

ऋतिक रोशन के पोस्ट पर फिल्म निर्माता और उनके पिता राकेश रोशन ने टिप्पणी कर लिखा है, 'हाहाहा अच्छी तरह से पकड़ लिया खुशी को समझाने के लिए और कुछ नहीं है।' इसके अलावा ऋतिक के फैंस भी कमेंट कर पिंकी को जन्मदिन की बधाइयां देते नजर आए हैं। साथ ही 70 की वर्ष में अभिनेता की मां की फिटनेस देखकर तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। काम के मोर्चे पर, ऋतिक रोशन जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म 'फाइटर' अगले वर्ष गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, वह 'वॉर' में भी दिखाई देंगे, जिसमें जूनियर एनटीआर भी उनके को-स्टार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed