फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan upcoming film Super 30 has been completed

ऋतिक की फिल्म सुपर 30 का काम पूरा होने के करीब, बड़ी मुश्किल से बचाया था शूटिंग के दौरान अपना लुक

Sat, 18 May 2019 04:08 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 18 May 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan upcoming film Super 30 has been completed
super 30 - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा के सदाबहार हीरो बन चुके ऋतिक रोशन की अगली फिल्म सुपर 30 का पोस्ट प्रोडक्शन काम करीब करीब पूरा हो चुका है। फिल्म का फर्स्ट कट ऋतिक रोशन देख चुके हैं और इस फिल्म में अपने अनोखे लुक को लेकर वह खुद भी काफी प्रभावित हैं, लेकिन कम लोगों को ही पता होगा कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन का लुक शूटिंग के दिनों में बचाए रखने के लिए उन्हें कितनी मशक्कत करनी पड़ती थी।
विज्ञापन


ऋतिक रोशन के करीबी सूत्र बताते हैं कि बिहार की मशहूर कोचिंग संस्था सुपर 30 को चलाने वाले आनंद कुमार की इस बायोपिक के लिए जब पहली बार ऋतिक रोशन का लुक टेस्ट किया गया तो सभी अचंभित रह गए। अपनी माचो मैन इमेज छोड़ एक बिहारी के किरदार में वह ऐसे तब्दील हुए कि पहली बार तो सेट के लोगों को भी समझ नहीं आया ये क्या हुआ? लेकिन यहीं से प्रोडक्शन टीम की असली चुनौती भी शुरू हुई।
विज्ञापन


फिल्म से जुड़े लोगों को ये निर्देश दिए गए थे कि शूटिंग खत्म होने तक किसी भी तरह ऋतिक रोशन का ये लुक लीक नहीं होना चाहिए। यहां तक कि शूटिंग के दौरान ऋतिक के लुक को लीक होने से बचाने के लिए सेट को पर्दे से कवर कर दिया करते जाता थाताकि फ़िल्म से अभिनेता का लुक महफूज़ रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन ऐसा भी होता था कि कई बार शूटिंग संकरी गलियों में चल रही होती और वहां तक ऋतिक को कार से पहुंचाना मुश्किल होता। ऋतिक को तब कार से उतरकर पैदल ही लोकेशन तक पहुंचना होता था। इस पैदल चलने के दौरान लुक लीक न हो इसके लिए भी अलग से जतन किए गए। किया ये जाता था कि ऋतिक रोशन के सिर पर एक बंदाना बांध दिया जाता और एक काला चश्मा वह लगा लेते।


ऐसे में वह किसी टूरिस्ट की तरह दिखते थे। कुछ लोग फिर भी ऋतिक को पहचान लेते तो ऋतिक खुशी खुशी इसी गेटअप में उनके साथ फोटो खिंचवा लेते थे। फिल्म सुपर 30 में ऋतिक रोशन के लुक को लेकर जब लोग ज्यादा ही उत्सुक होने लगे तो ऋतिक ने शूटिंग के आखिरी दिन अपने लुक को हटा कर अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है हालांकि ऋतिक रोशन अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट 26 जुलाई से आगे खिसकाने के लिए निर्माताओं से सार्वजनिक अपील जारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed